1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन कमजोर हुआ सोना, 150 रुपए घटी 10 ग्राम की कीमत

Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन कमजोर हुआ सोना, 150 रुपए घटी 10 ग्राम की कीमत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 17, 2018 03:09 pm IST,  Updated : Oct 17, 2018 03:09 pm IST

कमजोर वैश्विक रुख और घरेलू मांग के कमजोर रहने से लगातार दूसरे दिन सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सोने का भाव 150 रुपए घटकर 32,023 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।

gold price- India TV Hindi
gold price Image Source : GOLD PRICE

नई दिल्‍ली। कमजोर वैश्विक रुख और घरेलू मांग के कमजोर रहने से लगातार दूसरे दिन सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सोने का भाव 150 रुपए घटकर 32,023 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की ओर से मांग कमजोर पड़ने से चांदी भी 220 रुपए कमजोर हाकर 39,480 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि डॉलर के मजबूत होने से वैश्विक रुख कमजोर बना हुआ है जिसकी वजह से व्‍यापारिक अवधारणा भी कमजोर बनी हुई है, इसने सोने की मांग घटी है, जिसका दबाव कीमतों पर देखा जा रहा है। निवेशक भी सुरक्षित निवेश के लिए सोने से दूरी बनाए हुए हैं।

इसके साथ ही घरेलू बाजार में स्‍थानीय ज्‍वेलर्स और रिटेलर्स की कमजोर मांग से कीमती धातुओं की कीमत कम हुई है। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर सिंगापुर में सोना 0.15 प्रतिशत घटकर 1223.70 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 0.14 प्रतिशत घटकर 14.71 डॉलर प्रति औंस रह गई।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 150-150 रुपए घटकर क्रमश: 32,030 रुपए और 31,880 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई। हालांकि सीमित कारोबार की वजह से गिन्‍नी का भाव 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा।

सोने की तरह ही चांदी हाजिर का भाव 220 रुपए घटकर 39,480 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। वहीं साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 240 रुपए कमजोर होकर 38,860 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। हालांकि चांदी सिक्‍कों का भाव बिना किसी बदलाव के 75,000 रुपए खरीद और 76,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा बना रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा