1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: दशहरा से पहले सस्‍ता हुआ सोना खरीदना, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे अब 32,180 रुपए

Gold Rate Today: दशहरा से पहले सस्‍ता हुआ सोना खरीदना, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे अब 32,180 रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 16, 2018 03:39 pm IST,  Updated : Oct 16, 2018 03:39 pm IST

नरम वैश्विक संकेतों तथा स्थानीय आभूषण कारोबारियों की कमजोर मांग से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए गिरकर 32,180 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

gold rate today- India TV Hindi
gold rate today Image Source : GOLD RATE TODAY

नई दिल्ली। नरम वैश्विक संकेतों तथा स्थानीय आभूषण कारोबारियों की कमजोर मांग से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए गिरकर 32,180 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की मांग गिरने से चांदी भी 50 रुपए टूटकर 39,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।  

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.07 प्रतिशत गिरकर 1,226.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के बाद 14.73 डॉलर प्रति औंस रही। कारोबारियों ने कहा कि शेयर बाजारों में तेजी का भी निवेशकों पर असर रहा। इससे भी सर्राफा बाजार में नरमी का रुख रहा। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 70 रुपए गिरकर 31,180 रुपए और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 80 रुपए गिरकर 32,020 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। सोमवार को इनमें 200 रुपए की तेजी रही थी। हालांकि, आठ ग्राम की गिन्नी 24,700 रुपए पर टिकी रही। 

चांदी, हाजिर 50 रुपए गिरकर 39,700 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 160 रुपए टूटकर 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर बोली गई।  चांदी सिक्का पुराने स्तर पर टिका रहा। सिक्का लिवाल 75 हजार रुपए और बिकवाल 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पूर्ववत रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा