1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. म्यूचुअल फंडों से मार्च में हुई 50,000 करोड़ की निकासी, इक्विटी फंडों में निवेश घटकर 20 माह के निचले स्‍तर

म्यूचुअल फंडों से मार्च में हुई 50,000 करोड़ की निकासी, इक्विटी फंडों में निवेश घटकर 20 माह के निचले स्‍तर

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Apr 11, 2018 05:53 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 05:53 pm IST

म्यूचुअल फंड से मार्च महीने में निवेशकों ने 50,000 करोड़ रुपए की निकासी की। एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के अनुसार लिक्विड और डेट फंडों से माह के दौरान बड़ी राशि निकाली गई।

Mutual Fund- India TV Hindi
Mutual Fund  

नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड से मार्च महीने में निवेशकों ने 50,000 करोड़ रुपए की निकासी की। एसोसिएशन आफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के अनुसार लिक्विड और डेट फंडों से माह के दौरान बड़ी राशि निकाली गई। इसके अलावा वित्त वर्ष 2017-18 में म्यूचुअल फंड योजनाओं में 2.72 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया गया। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 3.4 लाख करोड़ रुपए रहा था। बीते महीने इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश घटकर 20 महीने के निचले स्तर 2,954 करोड़ रुपए पर आ गया।

बजाज कैपिटल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रमुख म्यूचुअल फंड्स आंजनेय गौतम ने कहा कि हर साल मार्च महीने में म्यूचुअल फंड से भारी निकासी एक सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियां साल समाप्त होने के समय लिक्विड फंडों से भारी निकासी करती हैं। पिछले कुछ साल की तरह इस बार भी मार्च में लिक्विड फंडों से ही 90 प्रतिशत निकासी हुई है।

AMFI के अनुसार, मार्च महीने में म्यूचुअल फंड योजनाओं से 50,752 करोड़ रुपए निकाले गए। मार्च 2017 में इनसे 54,883 करोड़ रुपए की निकासी हुई थी। वहीं मार्च 2016 में यह आंकड़ा 73,000 करोड़ रुपए के उच्च स्तर पर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा