1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स और निफ्टी की कमजोर शुरुआत, ऑटो कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट

सेंसेक्स और निफ्टी की कमजोर शुरुआत, ऑटो कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 02, 2018 09:35 am IST,  Updated : Aug 02, 2018 09:35 am IST

ऑटो कंपनियों की औसत बिक्री की वजह से पूरे ऑटो इंडेक्स पर दबाव बना हुआ है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू स्तर पर रुपए में रिकवरी की वजह से आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में खरीदारी है

Sensex and Nifty opens negative on Thursday on selling in Auto Stocks- India TV Hindi
Sensex and Nifty opens negative on Thursday on selling in Auto Stocks

नई दिल्ली। लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में आज गिरावट देखी जा रही है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने आज गुरुवार को कमजोरी के साथ शुरुआत की है। सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में ही 37373.08 का निचला स्तर छुआ है और फिलहाल 115.31 प्वाइंट की कमजोरी के साथ 37406.31 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी ने भी शुरुआती कारोबार में 11302.80 का निचला स्तर छुआ है और फिलहाल 26.70 प्वाइंट घटकर 11319.50 पर ट्रेड हो रहा है।

बाजार में आज आईटी और फार्मा इंडेक्स को छोड़ बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स में कमजोरी देखी जा रही है। रुपए में मजबूती के बावजूद आज आईटी और फार्मा इंडेक्स में खरीदारी बनी हुई है। हालांकि ऑटो और पीएसयू बैंक इंडेक्स में बिकवाली देखी जा रही है। जुलाई के दौरान ऑटो कंपनियों की औसत बिक्री की वजह से पूरे ऑटो इंडेक्स पर दबाव बना हुआ है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और घरेलू स्तर पर रुपए में रिकवरी की वजह से आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में खरीदारी देखी जा रही है।

निफ्टी पर बढ़ने वाली कंपनियों में सबसे आगे हिंदुस्तान पेट्रोलियम, ओएनजीसी, इंडियाबुल हाउसिंग, डॉ रेड्डी, इंफ्राटेल, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारत पेट्रोलियम और पावर ग्रिड हैं। घटने वाली कंपनियों में वेदांत, टाटा स्टील, ग्रासिम, हिंडाल्को, आयसर मोटर्स, टाटा मोटर्स, मारुति, स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और हीरी मोटोकॉर्प है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा