1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्‍स, बैंक शेयरों में जमकर हुई बिकवाली

मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्‍स, बैंक शेयरों में जमकर हुई बिकवाली

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 22, 2019 04:56 pm IST,  Updated : Feb 22, 2019 04:56 pm IST

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 26.87 अंक या 0.07 प्रतिशत के नुकसान के साथ 35,871.48 अंक पर आ गया।

bse sensex- India TV Hindi
bse sensex Image Source : BSE SENSEX

मुंबई। बंबई शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को मामूली गिरावट आई है। रिजर्व बैंक की नीतिगत बैठक के ब्योरे में वृद्धि को लेकर चिंता जताई गई है, जिसके बाद बैंकों के शेयरों में गिरावट रही। 

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 26.87 अंक या 0.07 प्रतिशत के नुकसान के साथ 35,871.48 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.80 अंक या 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 10,791.65 अंक पर बंद हुआ। 

सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक बैंक का शेयर सबसे अधिक 3.71 प्रतिशत टूट गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी और आईटीसी के शेयर भी नुकसान में रहे। 

वहीं दूसरी ओर यस बैंक का शेयर 3.23 प्रतिशत चढ़ गया। वेदांता, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, ओएनजीसी और हीरो मोटोकॉर्प 2.86 प्रतिशत तक चढ़ गए। बीएसई मिडकैप 0.38 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.77 प्रतिशत लाभ में रहे। 

कारोबारियों ने कहा कि सकारात्मक वैश्विक रुख के बावजूद रिजर्व बैंक की नीतिगत समीक्षा का ब्योरा सामने आने के बाद निवेशकों की धारणा कमजोर हुई। अपनी पहली मौद्रिक समीक्षा में रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकान्त दास ने दलील दी है कि वृद्धि को लेकर चिंताओं पर नए सिरे से गौर करने की जरूरत है। 

इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 202.10 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भी 55.48 करोड़ रुपए की खरीदारी की।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा