1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. देश की टॉप-10 कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप 26,971 करोड़ रुपए घटा, मुकेश अंबानी की कंपनी रही फायदे में

देश की टॉप-10 कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप 26,971 करोड़ रुपए घटा, मुकेश अंबानी की कंपनी रही फायदे में

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 07, 2018 01:33 pm IST,  Updated : Jan 07, 2018 01:33 pm IST

देश की 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) संयुक्त रूप से पिछले सप्ताह 26,970.7 करोड़ रुपए घटा है।

mukesh ambani- India TV Hindi
mukesh ambani

नई दिल्ली। देश की 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) संयुक्त रूप से पिछले सप्ताह 26,970.7 करोड़ रुपए घटा है। शुक्रवार को समाप्त कारोबारी सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एचयूएल, मारुति सुजुकी इंडिया, एसबीआई तथा इंफोसिस के बाजार मूल्यांकन में कमी आई। वहीं दूसरी तरफ मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल), एचडीएफसी तथा ओएनजीसी के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में वृद्धि दर्ज की गई।

मारुति का बाजार पूंजीकरण 8,980.84 करोड़ रुपए घटकर 2,84,983.84 करोड़ रुपए रह गया। वहीं इंफोसिस का मार्केट कैप 5,940.34 करोड़ रुपए घटकर 2,21,037.56 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 3,393.06 करोड़ रुपए घटकर 4,81,879.55 करोड़ रुपए हो गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 3,053.29 करोड़ रुपए घटकर 5,13,880.93 करोड़ रुपए तथा एसबीआई का मार्केट कैप 2,848.57 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 2,64,313.49 करोड़ रुपए हो गया।  

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 2,510.79 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 2,93,611.52 करोड़ रुपए तथा आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 243.81 करोड़ रुपए घटकर 3,20,487.11 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। दूसरी तरफ ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण 3,914.14 करोड़ रुपए बढ़कर 2,53,713.06 करोड़ रुपए के स्‍तर पर पहुंच गया। 

एचडीएफसी का मार्केट कैप इस दौरान 2,484.25 करोड़ रुपए उछलकर 2,75,736.30 करोड़ रुपए तथा आरआईएल की बाजार हैसियत 1,235.03 करोड़ रुपए बढ़कर 5,84,582.37 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में आरआईएल पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एचयूएल, मारुति, एचडीएफसी, एसबीआई, ओएनजीसी तथा इंफोसिस का स्थान रहा। वर्ष 2018 के पहले सप्ताह में सेंसेक्स 97.02 अंक या 0.28 प्रतिशत मजबूत हुआ, जबकि एनएएसई निफ्टी 28.15 अंक या 0.26 प्रतिशत मजबूत हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा