1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. एशियाई बाजारों में तेजी से सेंसेक्‍स की दमदार शुरुआत, 100 पॉइंट बढ़कर खुला

एशियाई बाजारों में तेजी से सेंसेक्‍स की दमदार शुरुआत, 100 पॉइंट बढ़कर खुला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2018 10:18 am IST,  Updated : Nov 01, 2018 10:18 am IST

एशियाई बाजारों के बेहतर रुझानों के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में दमदार शुरुआत दिखाई दी।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market

एशियाई बाजारों के बेहतर रुझानों के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में दमदार शुरुआत दिखाई दी। आज बाजार खुलते ही सेंसेक्‍स 100 पॉइंट चढ गया। वहीं निफ्टी भी 28 अंकों की तेजी के साथ खुला। लेकिन बाद में बाजार में दबाव दिखाई देने लगा और बाजार करीब 50 अंक लुढ़क गया। शेयर बाजार के अलावा आज करेंसी बाजार में भी ठोस शुरुआत देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले आज रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ खुला। 

फिलहाल (सुबह 10 बजे) बंबई शेयर बाजार का सूचकांक 26 अंकों की गिरावट के साथ 34415 पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 17 अंकों की गिरावट के साथ 10369 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। आज बाजार में सबसे तेजी दिखान वाले शेयरों में केईआई का शेयर है, जो बुधवार के मुकाबले 12 फीसदी तेजी दिखा रहा है। इस समय टेलिकॉम और ऑटो जैसे सेक्‍टर्स को छोड़ दें तो सभी इस समय हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। 

एशियाई बाजारों में तेजी 

एशियाई बाजारों में जापान को छोड़ सभी में मजबूत शुरुआत देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई सबसे ज्यादा 170 प्वाइंट गिरावट के साथ 21,749.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं हैंग-सेंग 460 प्वाइंट की बढ़त के साथ 25,440.45 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 29 प्वाइंट की बढ़त के साथ 2,632.22 पर कारोबार कर रहा है। 

रुपया 8 पैसे मजबूत 

बुधवार को 28 पैसे की गिरावट के बाद गुरुवार को रुपए की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे की बढ़त के साथ 73.87 पर खुला।  वहीं रुपये में कल बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा