1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की तेजी थमी, खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में दिखी गिरावट

शेयर बाजार की तेजी थमी, खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में दिखी गिरावट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 17, 2021 09:53 am IST,  Updated : Feb 17, 2021 10:33 am IST

Share Market Latest Update: बजट के बाद से जारी शेयर बाजारों में जारी तेजी आज थम गई। बुधवार को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट (Share Market Fall) के साथ खुले।

शेयर बाजार की तेजी थमी,...- India TV Hindi
शेयर बाजार की तेजी थमी, खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में दिखी गिरावट Image Source : AP

Share Market Latest Update: बजट के बाद से जारी शेयर बाजारों में जारी तेजी आज थम गई। बुधवार को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट (Share Market Fall) के साथ खुले। वैश्विक बाजारों की नरमी के बीच कुछ बड़ी कंपनियों के नुकसान के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक गिर गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 310.50 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,793.67 पर कारोबार कर रहा था। इसी प्रकार, एनएसई का निफ्टी भी 74.35 अंक यानी 0.49 प्रतिशत नीचे 15,239.10 अंक पर कारोबार कर रहा था। 

सेंसेक्स की कंपनियों में नेस्ले इंडिया लगभग चार प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे अधिक नुकसान में रही। इसके बाद ओएनजीसी, एचडीएफसी, टीसीएस, पावरग्रिड और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा। दूसरी ओर, बजाज ऑटो, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़त में रहीं। पिछले सत्र में सेंसेक्स 49.96 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,104.17 अंक पर और निफ्टी 1.25 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,313.45 अंक पर बंद हुआ था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,144.09 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशियाई बाजार दोपहर के कारोबार में मिश्रित थे। हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में चल रहा था, जबकि जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट में थे। इस बीच, कच्चा तेल का वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत बढ़कर 63.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा