1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. आपके पास है पैसा कमाने का शानदार मौका, भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते आएंगे ये दो IPO

आपके पास है पैसा कमाने का शानदार मौका, भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते आएंगे ये दो IPO

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2021 12:02 pm IST,  Updated : Jan 17, 2021 12:05 pm IST

भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी) और सिकोया कैपिटल के समर्थन वाली इंडिगो पेंट्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) इस सप्ताह आएंगे।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : AP

नयी दिल्ली। भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी) और सिकोया कैपिटल के समर्थन वाली इंडिगो पेंट्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) इस सप्ताह आएंगे। इन दोनों आईपीओ से 5,800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटने की उम्मीद है। शेयर बाजारों में इस समय तरलता की स्थिति काफी अच्छी है और नए खुदरा निवेशकों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में दोनों कंपनियों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है। 

आईआरएफसी का आईपीओ 18 जनवरी को खुलकर 20 जनवरी को बंद होगा। वहीं इंडिगो पेंट्स का आईपीओ 20 जनवरी को खुलकर 22 जनवरी को बंद होगा। आईआरएफसी का आईपीओ 178.20 करोड़ शेयरों का है। इसमें 118.80 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि सरकार 59.40 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएगी। आईआरएफसी के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 25-26 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 4,633.4 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है। कंपनी ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 1,390 करोड़ रुपये जुटाए हैं। आईआरएफसी की स्थापना 1986 में हुई थी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अप्रैल, 2017 को रेलवे की पांच कंपनियों की सूचीबद्धता की मंजूरी दी थी। इनमें से चार कंपनियों इरकॉन इंटरनेशनल लि., राइट्स लि., रेल विकास निगम लि.और रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्प सूचीबद्ध हो चुकी हैं। 

वहीं इंडिगो पेंट्स के आईपीओ के तहत 300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। निजी इक्विटी कंपनी सिकोया कैपिटल अपने दो कोषों एससीआई इन्वेस्टमेंट्स चार और एससीआई इन्वेस्टमेंट्स पांच के जरिये तथा प्रवर्तक हेमंत जालान 58,40,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,488-1,490 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर इस आईपीओ से 1,170.16 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

पढ़ें- अब गैर रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भी आएगा आधार OTP, UIDAI ने बताई पूरी प्रक्रिया

पढ़ें- बैंक अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलना हुआ बेहद आसान, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढ़ें- किसानों के खाते में आएंगे 36000 रुपये, आज ही रजिस्ट्रेशन कर फ्री में उठाएं मानधन योजना का फायदा

पढ़ें- 2021 में बन जाइए दिल्ली में घर के मालिक, आज से शुरू हुई DDA में आवेदन प्रक्रिया, ये है तरीका

पढ़ें- Video: गली का कुत्ता बब्बर शेरों पर पड़ गया भारी? वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

पढ़ें- ये वीडियो देखकर थम जाएंगी सांसे, चलती ट्रेन से गिरकर मौत के मुंह में समा रही थी महिला और फिर...

पढ़ें- नवजात शिशु का भी बनवा सकते हैं आधार कार्ड, ये है पूरा तरीका

पढ़ें- सिर्फ 149 रुपये में लाइफ इंश्योरेंस, बिना कागजात घर बैठे ऐसे करें अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा