1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. गेहूं खरीद लक्ष्य एक तिहाई हुआ पूरा, जानिए आपके राज्य में कितना गेहूं खरीदा गया?

गेहूं खरीद लक्ष्य एक तिहाई हुआ पूरा, जानिए आपके राज्य में कितना गेहूं खरीदा गया?

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Apr 18, 2018 04:16 pm IST,  Updated : Apr 18, 2018 04:22 pm IST

18 अप्रैल तक सरकारी एजेंसियों ने देशभर से कुल 107.48 लाख टन गेहूं की खरीद कर ली है। इस साल पूरे सीजन के दौरान सरकार ने 320 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। यानि 18 अप्रैल तक सराकरी एजेंसियों ने गेहूं खरीद का लक्ष्य एक तिहाई पूरा कर लिया है

Wheat procurement- India TV Hindi
Wheat procurement target 33 percent achieved 

नई दिल्ली। गेहूं की सरकारी खरीद में अब इजाफा होने लगा है, रबी मार्केटिंग सीजन 2018-19 को शुरु हुए अभी 18 दिन ही हुए हैं और गेहूं की सरकारी खरीद 100 लाख टन को पार कर गई है। भारतीय खाद्य निगम की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 18 अप्रैल तक सरकारी एजेंसियों ने देशभर से कुल 107.48 लाख टन गेहूं की खरीद कर ली है। इस साल पूरे सीजन के दौरान सरकार ने 320 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। यानि 18 अप्रैल तक सराकरी एजेंसियों ने गेहूं खरीद का लक्ष्य एक तिहाई पूरा कर लिया है।

निगम की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक कुल 107.48 लाख टन खरीद में से हरियाणा से 44.50 लाख टन, मध्य प्रदेश से 28.90 लाख टन, पंजाब से 24.64 लाख टन, उत्तर प्रदेश से 5.16 लाख टन और राजस्थान से 4 लाख टन की खरीद हुई है। बाकी गेहूं उत्तराखंड, गुजरात और चंडीगढ़ से खरीदा गया है।

State wise Wheat Procurement
Wheat procurement target 33 percent achieved 

निगम के मुताबिक कुल खरीद में से 94.79 लाख टन गेहूं राज्यों की एजेंसियों ने खरीदा है जबकि 12.69 लाख टन की खरीद खुद निगम ने की है। किसानों से यह खरीद सरकार के तय किए हुए समर्थन मूल्य पर हो रही है। इस साल सरकार ने गेहूं के लिए 1735 रुपए प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य घोषित किया हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा