1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के स्टॉक्स गिरे

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के स्टॉक्स गिरे

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 02, 2024 11:10 am IST,  Updated : Aug 02, 2024 11:11 am IST

भारतीय शेयर बाजार के लिए हफ्ते का आखिरी दिन अच्छा नहीं गुजर रहा। लगातार 5 दिनों से जारी तेजी, आज बड़ी गिरावट के साथ थम गई। प्रमुख इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 बड़ी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

शेयर बाजार में लगातार 5 दिनों से जारी बढ़त आज थम गई। घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले- India TV Hindi
शेयर बाजार में लगातार 5 दिनों से जारी बढ़त आज थम गई। Image Source : REUTERS

Share Market News: लगातार 5 दिनों की बढ़त आज थमते हुए नजर आ रही है। हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। आज सुबह 10.39 बजे बीएसई सेंसेक्स 644 अंकों की गिरावट के साथ 81,223 अंकों पर कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को 81,867 अंकों पर बंद हुआ सेंसेक्स, आज बड़ी गिरावट के साथ 81,345 अंकों पर खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स ने 80,995 निचले स्तर से से 81,345 अंकों के ऊपरी स्तर के बीच कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर गिरे

शेयर बाजार में आज आई इस बड़ी गिरावट के बीच बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। जबकि सिर्फ 3 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे। हरे निशान में कारोबार करने वाली कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और सनफार्मा शामिल थीं। बीएसई पर एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.31 प्रतिशत और सनफार्मा 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे। जबकि, बाकी की सभी 27 कंपनियों के शेयर घाटे में कारोबार कर रहे थे।

लाल निशान में कारोबार करने वाली 27 कंपनियां कौन

लाल निशान में कारोबार करने वाली सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, जेएसडब्लू स्टील, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड, टाइटन, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, अडाणी पोर्ट्स, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, आईटीसी, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं।

टाटा मोटर्स के शेयरों में बड़ी गिरावट

शुक्रवार को टाटा मोटर्स के शेयर सबसे ज्यादा 3.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे। इसके अलावा मारुति सुजुकी 3.78 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील 2.93 प्रतिशत, टाटा स्टील 2.58 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 2.13 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.97 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा