1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हाई लेवल्स पर मुनाफावसूली से गिरा मार्केट, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, ऑटो शेयर लुढ़के

हाई लेवल्स पर मुनाफावसूली से गिरा मार्केट, सेंसेक्स 700 अंक टूटा, ऑटो शेयर लुढ़के

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Aug 02, 2024 09:31 am IST,  Updated : Aug 02, 2024 09:31 am IST

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट टाटा मोटर्स में 3.32 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, टाटा स्टील में 2.92 फीसदी, आयशर मोटर्स में 2.91 फीसदी, मारुति में 2.49 फीसदी और ओएनजीसी में 2.31 फीसदी गिरावट दर्ज हुई।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला है। उच्च स्तरों पर बाजार में भारी मुनाफावसूली देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 709 अंक की गिरावट के साथ 81,158.99 पर खुला। इस समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 4 शेयर हरे निशान पर और 26 शेयर लाल निशान पर थे। सेंसेक्स ने गुरुवार को 82129.49 अंक का ऑल टाइम हाई बनाया था। निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 0.89 फीसदी या 221 अंक की गिरावट के साथ 24,789 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 49 शेयर लाल निशान पर और 1 बिना किसी बदलाव के ट्रेड करता दिखा।

इन शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट टाटा मोटर्स में 3.32 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, टाटा स्टील में 2.92 फीसदी, आयशर मोटर्स में 2.91 फीसदी, मारुति में 2.49 फीसदी और ओएनजीसी में 2.31 फीसदी गिरावट दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक तेजी आईटीसी में 0.84 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.82 फीसदी, अपोलो हॉस्पिटल में 0.59 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 0.46 फीसदी और टाटा कंज्यूमर में 0.45 फीसदी दर्ज हुई।

ऑटो शेयरों में गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी ऑटो में 1.87 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी बैंक में 0.75 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.66 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.79 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.05 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.55 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.29 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.27 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.75 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.14 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.30 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.36 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.89 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.40 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, निफ्टी एफएमसीजी में 0.43 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा