Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना हुआ फिर महंगा, कीमत फ्रेश नई ऊंचाई पर, चांदी ₹1400 सस्ती, जानें आज का भाव

सोना हुआ फिर महंगा, कीमत फ्रेश नई ऊंचाई पर, चांदी ₹1400 सस्ती, जानें आज का भाव

Edited By: Sourabha Suman @sourabhasuman Published : Apr 17, 2025 06:42 pm IST, Updated : Apr 17, 2025 06:43 pm IST

जानकार कहते हैं कि कमजोर डॉलर, बढ़ते व्यापार युद्ध तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ घोषणाओं के बाद बढ़ती चिंताओं के चलते सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं।

जूलरी की दुकान के शोकेस में लगे सोने और चांदी के जेवर।- India TV Paisa
Photo:FREEPIK जूलरी की दुकान के शोकेस में लगे सोने और चांदी के जेवर।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने की कीमत में फिर मामूली बढ़ोतरी हो गई और यह अपने फ्रेश नई ऊंचाई पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में सोने की कीमत 70 रुपये बढ़कर 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली कीमती धातु 1,650 रुपये बढ़कर 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। पीटीआई की खबर के मुताबिक, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 70 रुपये बढ़कर 97,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया, जबकि बुधवार को यह 97,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी हो गई ₹1400 सस्ती

खबर के मुताबिक, दिल्ली में चांदी की कीमतें 1,400 रुपये गिरकर 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं। पिछले बाजार बंद में सफेद धातु 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एशियाई बाजार में हाजिर चांदी 1. 37 प्रतिशत गिरकर 32. 32 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

विदेशी बाजारों में हाजिर सोना

विदेशी बाजारों में हाजिर सोना बढ़कर 3,357. 81 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। बाद में, इसने अपने सभी लाभ को कम करके 3,328. 84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया। सोने ने बढ़त जारी रखी, एक नया सर्वकालिक उच्च स्तर हासिल किया।

एक्सपर्ट की राय

अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा कि कमजोर डॉलर, बढ़ते व्यापार युद्ध तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ घोषणाओं के बाद वैश्विक आर्थिक विकास को लेकर बढ़ती चिंताओं के चलते सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। वैश्विक अनिश्चितता बनी रहने के कारण सोने की कीमतों में उछाल जारी है, अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध के कारण सप्लाई चेन बाधित हो रही है और मुद्रास्फीति और मंदी की आशंकाएं बढ़ रही हैं।

कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी व्यापार नीति पर अनिश्चितता अर्थव्यवस्था पर भारी पड़ सकती है, जिससे वैश्विक जोखिम की भूख कम हो सकती है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि निवेशक अब शुरुआती बेरोजगारी दावों सहित अमेरिकी मैक्रोइकॉनोमिक डेटा और गुरुवार को जारी होने वाले फिलाडेल्फिया फेड मैन्युफैक्चरिंग नंबर की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement