1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price: सोने की कीमतों में राहत, चांदी में आया उछाल, जानें लेटेस्टे रेट्स

Gold Price: सोने की कीमतों में राहत, चांदी में आया उछाल, जानें लेटेस्टे रेट्स

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 09, 2024 10:51 pm IST,  Updated : Jan 09, 2024 10:51 pm IST

Gold Price Today: सोने कीमतों आज कोई बदलवा नहीं हुआ है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

Gold Price Today- India TV Hindi
Gold Price Today Image Source : FILE

Gold Price Today: सोना खरीदारों को मंगलवार के कारोबारी सत्र में राहत मिली। सोने के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।  राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट  के सोना का रेट 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हालांकि, चांदी की कीमत 450 रुपये की मजबूती के साथ 76,750 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 76,300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। ये जानकारी एचडीएफसी सिक्योरिटीज की ओर से दी गई। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के दाम 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखी गई। सोने का दाम मजबूती के साथ 2,031 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत तेजी के साथ 23.10 डॉलर प्रति औंस हो गई। अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दर कम करने के संकेत के बाद सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है। 

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए   मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि पिछले सत्र में गिरावट के बाद सोना स्थिर कारोबार कर रहा था क्योंकि उम्मीद से अधिक मजबूत अमेरिकी श्रम बाजार के आंकड़ों से बाजार को ब्याज दर में जल्द कटौती की अपनी उम्मीदों पर नए सिरे से विचार करना पड़ रहा है।

वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमत 

वायादा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखी है। हालांकि, चांदी की कीमत में गिरावट हुई है। 24 कैरेट सोने के फरवरी का कॉन्ट्रैक्ट 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,213 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी का मार्च 2024 का कॉन्ट्रैक्ट 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,174 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा