1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. इन 9 कंपनियों के निवेशकों को 1.22 लाख करोड़ का नुकसान हुआ, सिर्फ HDFC Bank ने कराया मुनाफा

इन 9 कंपनियों के निवेशकों को 1.22 लाख करोड़ का नुकसान हुआ, सिर्फ HDFC Bank ने कराया मुनाफा

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Dec 18, 2022 04:35 pm IST,  Updated : Dec 18, 2022 04:35 pm IST

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण घटकर 6,27,434.85 करोड़ और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार घटकर 5,38,421.83 करोड़ रुपये रह गया।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

शेयर बाजारों में गिरावट के बीच पिछले सप्ताह 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण संयुक्त रूप से 1,22,092.9 करोड़ रुपये घट गया। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 843.86 अंक या 1.36 फीसदी टूटा था। इस दौरान एचडीएफसी बैंक को छोड़कर शेष सभी नौ कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में गिरावट देखी गई। जिन कंपनियों ने पिछले हफ्ते निवेशकों को नुकसान कराया उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और अडाणी एंटरप्राइजेज शामिल है। 

रिलायंस का बाजार पूंजीकरण घटा 

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 29,767.66 करोड़ रुपये घटकर 17,35,405.81 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस को अपने बाजार मूल्यांकन में 19,960.12 करोड़ रुपये की गिरावट का सामना करना पड़ा। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 19,722.3 करोड़ रुपये घटकर 6,29,380.54 करोड़ रुपये और इंफोसिस का मूल्यांकन 19,567.57 करोड़ रुपये घटकर 6,40,617.19 करोड़ रुपये रह गया। 

एसबीआई ने भी दिया झटका 

समीक्षाधीन सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 11,935.92 करोड़ रुपये घटकर 6,27,434.85 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,735.86 करोड़ रुपये घटकर 5,38,421.83 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह भारती एयरटेल, अडाणी एंटरप्राइजेज और एचडीएफसी के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट हुई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा