1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. IT शेयरों ने किया कमाल, जोरदार खरीदारी से 800 पॉइंट उछल गया मार्केट, जानिए कौन से स्टॉक्स उछले

IT शेयरों ने किया कमाल, जोरदार खरीदारी से 800 पॉइंट उछल गया मार्केट, जानिए कौन से स्टॉक्स उछले

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Dec 05, 2024 03:59 pm IST,  Updated : Dec 05, 2024 03:59 pm IST

आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 1.95 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी बैंक में 0.63 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.65 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.69 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बड़ी बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 1 फीसदी या 809 अंक की बढ़त के साथ 81,765 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर और 2 शेयर लाल निशान पर थे। बाजार में आज बड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिला था। कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स न्यूनतम 80,467 अंक तक और अधिकतम 82,317 अंक तक गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.98 फीसदी या 240 अंक की बढ़त लेकर 24,708 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 शेयर हरे निशान पर और 9 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से आज सबसे अधिक तेजी ट्रेंट में 3.31 फीसदी, इन्फोसिस में 2.42 फीसदी, टीसीएस में 2.31 फीसदी, टाइटन में 2.19 फीसदी और डॉ रेड्डी में 2.18 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट एसबीआई लाइफ में 1.21 फीसदी, एचडीएफसी लाइफ में 1.09 फीसदी, बजाज-ऑटो में 1.05 फीसदी, एनटीपीसी में 0.90 फीसदी और ग्रेसिम में 0.38 फीसदी दर्ज हुई।

निफ्टी आईटी में सबसे अधिक उछाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 1.95 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी बैंक में 0.63 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.65 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.69 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.58 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.57 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.18 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.69 फीसदी, निप्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.48 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.52 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.74 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हैल्थकेयर में 0.46 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी रियल्टी में 0.25 फीसदी और निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.12 फीसदी की गिरावट देखी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा