1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ITC ने गिरते शेयर बाजार में भी निवेशकों को कराया मुनाफा, HDFC, रिलायंस से लेकर SBI ने दिया झटका

ITC ने गिरते शेयर बाजार में भी निवेशकों को कराया मुनाफा, HDFC, रिलायंस से लेकर SBI ने दिया झटका

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Feb 26, 2023 12:59 pm IST,  Updated : Feb 26, 2023 12:59 pm IST

एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 8,879.98 करोड़ के नुकसान से 4,64,927.66 करोड़ रुपये पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 7,236.74 करोड़ रुपये घटकर 5,83,697.21 करोड़ रुपये रह गई।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,87,808.26 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,538.64 अंक या 2.52 प्रतिशत नीचे आया। बाजार में इस बात को लेकर चिंता है कि मुद्रास्फीति की वजह से अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में और बढ़ोतरी कर सकता है। इसके अलावा विदेशी कोषों की निकासी से भी बाजार की धारणा पर असर पड़ा। समीक्षाधीन सप्ताह में आईटीसी को छोड़कर शीर्ष 10 में शामिल अन्य सभी कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज का पूंजीकरण इतना गिरा 

सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 37,848.16 करोड़ रुपये घटकर 8,86,070.99 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत में 36,567.46 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 16,14,109.66 करोड़ रुपये रह गई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 36,444.15 करोड़ रुपये के नुकसान से 12,44,095.76 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी का 20,871.15 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,71,365.94 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 15,765.56 करोड़ रुपये घटकर 5,86,154.58 करोड़ रुपये रह गई। इन्फोसिस का मूल्यांकन 13,465.86 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,52,862.70 करोड़ रुपये पर आ गया। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 10,729.2 करोड़ रुपये घटकर 4,22,034.05 करोड़ रुपये रह गया। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 8,879.98 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,64,927.66 करोड़ रुपये पर आ गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 7,236.74 करोड़ रुपये घटकर 5,83,697.21 करोड़ रुपये रह गई। इस रुख के उलट आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 2,143.73 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,77,910.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एचडीएफसी, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा