1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की सबसे बड़ी 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 2.16 लाख करोड़ बढ़ा- इन्फोसिस, टीसीएस को भारी नुकसान

सेंसेक्स की सबसे बड़ी 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 2.16 लाख करोड़ बढ़ा- इन्फोसिस, टीसीएस को भारी नुकसान

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 19, 2025 01:43 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 01:43 pm IST

भारती एयरटेल का मार्केट कैप 41,254.73 करोड़ रुपये बढ़कर 11,47,235.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

share market, stock market, market cap, market capitalisation, sensex, nifty, nifty 50, sbi, hdfc ba- India TV Hindi
रिलायंस का मार्केट कैप 47,363 करोड़ रुपये बढ़ा Image Source : PTI

पिछले हफ्ते सेंसेक्स की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 7 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 2,16,544.29 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। जबकि, बाकी की 3 कंपनियों को कुल 61,798.23 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,451.37 अंक (1.75 प्रतिशत) की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

किन कंपनियों के मार्केट कैप में आया उछाल

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे इनके निवेशकों को भी मोटा लाभ हुआ। वहीं दूसरी ओर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के मार्केट कैप में भारी गिरावट देखी गई।

रिलायंस का मार्केट कैप 47,363 करोड़ रुपये बढ़ा

पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 47,363.65 करोड़ रुपये बढ़कर 19,17,483.71 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 41,254.73 करोड़ रुपये बढ़कर 11,47,235.08 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 40,123.88 करोड़ रुपये बढ़कर 10,26,491.35 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 33,185.59 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 15,40,210.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 28,903.45 करोड़ रुपये बढ़कर 6,65,899.19 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 17,774.65 करोड़ रुपये बढ़कर 6,12,009.78 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 7,938.34 करोड़ रुपये बढ़कर 8,20,924.98 करोड़ रुपये हो गया।

इन्फोसिस के मार्केट कैप में 30,306 करोड़ रुपये की भारी गिरावट

इस रुख के उलट, इन्फोसिस का मार्केट कैप 30,306.35 करोड़ रुपये घटकर 5,98,773.87 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस का मार्केट कैप 23,807.01 करोड़ रुपये घटकर 10,71,894.61 करोड़ रुपये और एलआईसी का मार्केट कैप 7,684.87 करोड़ रुपये घटकर 5,60,173.42 करोड़ रुपये रह गया। टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस और एलआईसी का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा