1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. भारी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सरकारी बैंक और FMCG सेक्टर के शेयर सबसे अधिक टूटे

भारी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सरकारी बैंक और FMCG सेक्टर के शेयर सबसे अधिक टूटे

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jun 13, 2025 04:04 pm IST,  Updated : Jun 13, 2025 04:04 pm IST

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट अडानी पोर्ट्स, आईटीसी, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक और टाइटन में दर्ज हुई।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते भारतीय शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ खुला था। हालांकि, बाद में गिरावट कुछ कम हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.70 फीसदी या 573 अंक की गिरावट के साथ 81,118 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 4 शेयर हरे निशान पर और 26 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.68 फीसदी या 169 अंक की गिरावट के साथ 24,718 पर बंद हुआ। एनएसई पर ट्रेडेड 2964 शेयरों में से 1059 शेयर हरे निशान पर, 1824 शेयर लाल निशान पर और 81 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में आई गिरावट

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट अडानी पोर्ट्स, आईटीसी, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक और टाइटन में दर्ज हुई। इसके अलावा, कोटक बैंक, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, जोमैटो, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, एशियन पेंट और भारतीय एयरटेल का शेयर लाल निशान पर बंद हुआ। इससे इतर टेक महिंद्रा, टीसीएस, मारुति और समफार्मा का शयर हरे निशान पर बंद हुआ।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.18 फीसदी दर्ज हुआ। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 1.05 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.36 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.96 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.23 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.91 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.70 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.73 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.43 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा