1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock market today : लगातार छठे सेशन में उछला Nifty, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में तेजी

Stock market today : लगातार छठे सेशन में उछला Nifty, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में तेजी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Aug 22, 2024 04:00 pm IST,  Updated : Aug 22, 2024 04:05 pm IST

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी गुरुवार को लगातार छठे सेशन में बढ़त लेकर बंद हुआ है। आज बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में तेजी दिखी।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

Stock market today : भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.18 फीसदी या 147 अंक की बढ़त लेकर 81,053 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज लगातार छठे सत्र में बढ़त लेकर बंद हुआ है। निफ्टी आज 0.17 फीसदी या 41 अंक बढ़कर 24,811 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 27 शेयर हरे निशान पर और 23 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में रही तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी ग्रेसिम में 2.65 फीसदी, टाटा कंज्यूमर में 2.42 फीसदी, भारती एयरटेल में 1.60 फीसदी, अपोलो हॉस्पिटल में 1.37 फीसदी और टाटा स्टील में 1.37 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट विप्रो में 1.37 फीसदी, एनटीपीसी में 1.25 फीसदी, टाटा मोटर्स में 1.22 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.21 फीसदी और डॉ रेड्डी में 1.17 फीसदी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांको की बात करें, तो निफ्टी बैंक में 0.59 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.45 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.62 फीसदी, निफ्टी मेटल मे 0.67 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.67 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.57 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.47 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.86 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.44 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.23 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.11 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.14 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.19 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.16 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 0.09 फीसदी गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा