1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बाजार में दिखी बड़ी बिकवाली, 800 अंक गिर गया सेंसेक्स, ये शेयर सबसे अधिक लुढ़के

बाजार में दिखी बड़ी बिकवाली, 800 अंक गिर गया सेंसेक्स, ये शेयर सबसे अधिक लुढ़के

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Nov 07, 2024 10:09 am IST,  Updated : Nov 07, 2024 10:13 am IST

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट हिंडाल्को में 6.52 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 3.09 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 1.58 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.49 फीसदी और ग्रेसिम में 1.256 फीसदी देखने को मिली।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही गिरावट देखने को मिल गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 185 अंक बढ़कर 80,563 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1.02 फीसदी या 806 अंक की गिरावट के साथ 79,573 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 6 शेयर हरे निशान पर और 24 शेयर लाल निशान पर दिखे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 1.04 फीसदी या 253 अंक की गिरावट के साथ 24,230 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 8 शेयर हरे निशान पर और 42 शेयर लाल निशान पर दिखाई दिये।

इन शेयरों में दिखी गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट हिंडाल्को में 6.52 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 3.09 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 1.58 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.49 फीसदी और ग्रेसिम में 1.256 फीसदी देखने को मिली। वहीं, सबसे अधिक तेजी अपोलो हॉस्पिटल में 6.30 फीसदी, टाटा स्टील में 1.22 फीसदी, कोल इंडिया में 0.86 फीसदी, एचसीएल टेक में 0.75 फीसदी और विप्रो में 0.49 फीसदी देखी गई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मेटल में 1.37 फीसदी और निफ्टी फार्मा में 1.01 फीसदी देखी गई। इसके अलावा निफ्टी बैंक में 0.44 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.56 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.68 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.47 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.47 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.56 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.21 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.58 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.51 फीसदी गिरावट देखी गई। वहीं, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.31 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.50 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.35 फीसदी और निफ्टी मीडिया में 0.73 फीसदी की तेजी दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा