1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. SEBI ने इन पर लगा दिया बैन, नहीं कर सकेंगे ये कारोबार, जानें क्या है वजह

SEBI ने इन पर लगा दिया बैन, नहीं कर सकेंगे ये कारोबार, जानें क्या है वजह

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Apr 23, 2025 11:59 pm IST,  Updated : Apr 24, 2025 12:04 am IST

सेबी की जांच में पाया गया कि माधव स्टॉक विजन ने चार अलग-अलग स्टॉक ब्रोकरों के जरिये बिग क्लाइंट द्वारा किए गए ट्रेडों को फ्रंट-रन किया, जो एनएसई और बीएसई दोनों के रजिस्टर्ड सदस्य हैं।

सेबी ने छह संस्थाओं द्वारा अर्जित 2.73 करोड़ रुपये के अवैध लाभ को वापस करने का निर्देश दिया है। - India TV Hindi
सेबी ने छह संस्थाओं द्वारा अर्जित 2.73 करोड़ रुपये के अवैध लाभ को वापस करने का निर्देश दिया है। Image Source : FILE

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने बुधवार को स्टॉक ब्रोकर माधव स्टॉक विजन को अपने मालिकाना खाते का इस्तेमाल कर सिक्योरिटी में व्यापार करने से रोक दिया। सेबी के मुताबिक, एमएसवीपीएल कथित तौर पर फ्रंट-रनिंग ट्रेड में शामिल था। पीटीआई की खबर के मुताबिक, साथ ही नियामक ने एक अंतरिम आदेश के मुताबिक, पांच व्यक्तियों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी प्रतिभूति को खरीदने, बेचने या उसमें सौदा करने से रोक दिया है। इससे इनको जोरदार झटका लगा है।

अवैध लाभ को वापस करने का निर्देश

खबर के मुताबिक, बाजार नियामक सेबी ने छह संस्थाओं द्वारा अर्जित 2.73 करोड़ रुपये के अवैध लाभ को वापस करने का निर्देश दिया है। सेबी द्वारा की गई जांच में पाया गया कि माधव स्टॉक विजन ने चार अलग-अलग स्टॉक ब्रोकरों के जरिये बिग क्लाइंट द्वारा किए गए ट्रेडों को फ्रंट-रन किया, जो एनएसई और बीएसई दोनों के रजिस्टर्ड सदस्य हैं। यह आदेश सेबी द्वारा 1 अप्रैल, 2020 से 1 दिसंबर, 2023 तक की अवधि को कवर करने वाली जांच के बाद दिया गया।

इसका मकसद कथित फ्रंट-रनिंग बड़े ऑर्डर से पहले अवैध व्यापार की जांच करना था, जिसमें बिग क्लाइंट के रूप में संदर्भित एक प्रमुख संस्थागत निवेशक शामिल था। फ्रंट-रनिंग से तात्पर्य शेयर बाजार में एक अवैधानिक प्रथा से है, जिसमें कोई संस्था, अपने ग्राहकों को सूचना उपलब्ध कराए जाने से पहले ही, ब्रोकर या विश्लेषक से प्राप्त अग्रिम सूचना के आधार पर व्यापार करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा