1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 190 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में भी मजबूती, ये शेयर चढ़े

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 190 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में भी मजबूती, ये शेयर चढ़े

 Published : Jul 30, 2025 09:29 am IST,  Updated : Jul 30, 2025 10:01 am IST

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज की शुरुआत सत्र में ऑटो, बैंकिंग और रियल एस्टेट को छोड़कर सभी अन्य सेक्टर हरा निशान दिखा रहे हैं, यानी उनमें तेजी दर्ज की गई है।

इंडिक्यूब स्पेसेस, जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर की आज लिस्टिंग है।- India TV Hindi
इंडिक्यूब स्पेसेस, जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर की आज लिस्टिंग है। Image Source : PTI

घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। सुबह 9 बजकर 15 मिनट (मार्केट खुलने का वक्त) पर बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 198.04 अंकों की तेजी के साथ 81,535.99 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 53.45 अंक की बढ़त के साथ 24,874.55 के लेवल पर दिखा। आज के कारोबार में इंडिक्यूब स्पेसेस, जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स, दिलीप बिल्डकॉन, जीएमआर एयरपोर्ट्स, आस्क ऑटोमोटिव, जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया और लार्सन एंड टुब्रो जैसे शेयरों पर नजर रहेगी। इंडिक्यूब स्पेसेस, जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर की आज लिस्टिंग है।

निफ्टी के टॉप गेनर्स 

  • L&T
  • एशियन पेंट्स
  • एक्सिस बैंक
  • जियो फाइनेंशियल
  • बजाज फाइनेंस

निफ्टी के टॉप लूजर्स

  • टाटा मोटर्स
  • एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • एसबीआई

एक्सपर्ट की राय में निफ्टी की कैसी रहेगी चाल

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य बाजार रणनीतिकार, आनंद जेम्स का निफ्टी को लेकर कहना है कि पसंदीदा राय दिन की शुरुआत में कॉन्सोलिडेशन की उम्मीद कर रही है। लेकिन अगर गिरावट 24,740 से ऊपर बनी रहती है, तो 24,960 तक पहुंचने के लिए नए सिरे से उछाल की उम्मीद करें। 24,960-25,050 का क्षेत्र तय करेगा कि आगे 25,330 तक विस्तार होगा या 24,650 तक गिरावट होगी। जैसा कि कल कहा गया था, 24,450 या 24,000 तक की गिरावट तुरंत नहीं हो सकती है।

रुपया 87 के नीचे फिसला

बुधवार को शुरुआती सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 87 के नीचे फिसल गया। इसकी मुख्य वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता रही, जिससे निवेशकों की धारणा कमजोर बनी रही। विदेशी मुद्रा व्यापारियों (फॉरेक्स ट्रेडर्स) के मुताबिक, महीने के अंत में आयातकों की ओर से डॉलर की मांग और लगातार विदेशी पूंजी का आउटफ्लो रुपये पर दबाव बना रहे हैं। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कमजोर शुरुआत के साथ खुला और जल्द ही 87.15 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया, जो इसके पिछले बंद भाव की तुलना में 24 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

एशियाई बाजारों में आज का रुख

एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुआ। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा