1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स 544 और निफ्टी 391 अंकों की बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में ताबड़तोड़ तेजी

सेंसेक्स 544 और निफ्टी 391 अंकों की बढ़त के साथ बंद, इन शेयरों में ताबड़तोड़ तेजी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 03, 2026 03:52 pm IST,  Updated : Aug 03, 2026 03:52 pm IST

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

sensex, nifty 50, indigo, sun pharma, share market news- India TV Hindi
बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार Image Source : PTI

Stock Market Highlights 3 August, 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ नए स्तर पर शांति वार्ता शुरू करने की घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदें और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का घरेलू शेयर बाजार पर सकारात्मक असर देखने को मिला। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 544.39 अंकों (0.70%) की बढ़त के साथ 78,639.03 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 390.70 अंकों (1.60 प्रतिशत) की बंपर बढ़त के साथ 24,774.30 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज सेंसेक्स 789 और निफ्टी 189 अंकों की जोरदार बढ़त लेकर खुले थे

इंडिगो के शेयर में छप्परफाड़ तेजी

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से 44 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 6 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, सन फार्मा के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

टीसीएस, इन्फोसिस के शेयरों में भी तेज उछाल

सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज टीसीएस 3.57 प्रतिशत, इन्फोसिस 3.54 प्रतिशत, एटरनल 2.53 प्रतिशत, आईटीसी 1.90 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.83 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.75 प्रतिशत, एलएंडटी 1.56 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.16 प्रतिशत, ट्रेंट 1.01 प्रतिशत, एसबीआई 0.93 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.91 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.77 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.62 प्रतिशत, टाइटन 0.51 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.42 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.38 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.24 प्रतिशत, बीईएल 0.14 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.13 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयर 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

लाल निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, आज भारती एयरटेल के शेयर 1.02 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.95 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.37 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.32 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.15 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.11 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.10 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.07 प्रतिशत के नुकसान के साथ बंद हुए।

ये भी पढ़ें

EPS-95 में न्यूनतम 7500 रुपये की मासिक पेंशन की मांग हुई तेज, 5 अगस्त को होगा देशव्यापी आंदोलन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा