1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार, बड़े उतार-चढ़ाव के साथ खुले ये शेयर

शेयर बाजार ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार, बड़े उतार-चढ़ाव के साथ खुले ये शेयर

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 11, 2025 09:15 am IST,  Updated : Aug 11, 2025 10:16 am IST

सोमवार को शेयर बाजार कई दिनों के बाद हरे निशान में खुला। इससे पहले, पिछले हफ्ते बाजार ने लगातार 4 दिनों तक गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया था।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, axis bank, bel, hdfc bank, tcs, trent- India TV Hindi
पिछले हफ्ते लगातार 4 दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया Image Source : PTI

Share Market Opening 11 August, 2025: घरेलू शेयर बाजार ने आज हरे निशान में फ्लैट शुरुआत की। इसी के साथ, भारतीय बाजार में लगातार 4 दिनों से चल रहा शुरुआती गिरावट का सिलसिला भी थम गया। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 27.57 अंकों (0.03%) की साधारण तेजी के साथ 79,885.36 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 8.20 अंकों (0.03%) की मामूली बढ़त के साथ 24,371.50 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि पिछले हफ्ते बाजार ने आखिरी 4 दिनों तक लगातार गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया था। शुक्रवार को सेंसेक्स 145.25 अंकों के नुकसान के साथ 80,478.01 अंकों पर और निफ्टी 51.90 अंकों की गिरावट के साथ 24,544.25 अंकों पर खुला था।

एसबीआई ने की शानदार शुरुआत

सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 11 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि टाटा स्टील के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से 34 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 16 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

एनटीपीसी, ट्रेंट समेत इन शेयरों में उछाल

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज एनटीपीसी के शेयर 1.02 प्रतिशत, ट्रेंट 0.94 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.67 प्रतिशत, टाइटन 0.50 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.42 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.28 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.26 प्रतिशत, एलएंडटी 0.25 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.16 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.14 प्रतिशत, सनफार्मा 0.14 प्रतिशत, आईटीसी 0.14 प्रतिशत, इंफोसिस 0.14 प्रतिशत, एटरनल 0.12 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.11 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.08 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

लाल निशान में खुले इन कंपनियों के स्टॉक्स

वहीं दूसरी ओर, सोमवार को एशियन पेंट्स के शेयर 0.66 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.57 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.49 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.38 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.38 प्रतिशत, बीईएल 0.36 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.29 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.13 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.11 प्रतिशत और टीसीएस के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा