1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 105 और निफ्टी ने 21 अंकों की गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार

लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 105 और निफ्टी ने 21 अंकों की गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 12, 2025 09:31 am IST,  Updated : Feb 13, 2025 09:20 am IST

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 105.36 अंकों की गिरावट के साथ 76,188.24 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 21.00 अंकों के नुकसान के साथ 23,050.80 अंकों पर खुला।

BSE, NSE, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market- India TV Hindi
मंगलवार को भीषण गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार Image Source : PTI

Share Market Opening 12th February, 2025: भारतीय शेयर बाजार ने आज गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 105.36 अंकों की गिरावट के साथ 76,188.24 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 21.00 अंकों के नुकसान के साथ 23,050.80 अंकों पर खुला। बताते चलें कि मंगलवार को बाजार ने फ्लैट शुरुआत की थी। लेकिन ये फ्लैट शुरुआत समय के साथ-साथ भयानक गिरावट में तब्दील होती चली गई। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1018.20 अंकों की गिरावट के साथ 76,293.60 अंकों पर और निफ्टी 309.80 अंकों की गिरावट के साथ 23,071.80 अंकों पर बंद हुआ था।

सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव वाले सेंसेक्स के शेयर

बुधवार को सुबह 09.17 बजे तक सेंसेक्स की 30 में से 15 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी की 15 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में थे। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 25 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और 24 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड कर रहा था। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फिनसर्व के शेयर सबसे ज्यादा 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा 1.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

बढ़त के साथ कारोबार करने वाले शेयर

सेंसेक्स में शामिल अन्य कंपनियों में से टाटा स्टील के शेयर 0.96 प्रतिशत, टीसीएस 0.91 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.71 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.57 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.45 प्रतिशत, इंफोसिस 0.44 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.36 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.35 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.35 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.33 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.30 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.27 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.17 प्रतिशत और नेस्ले इंडिया के शेयर 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

घाटे में कारोबार करने वाले शेयरों के नाम

लाल निशान में कारोबार कर रहे शेयरों की लिस्ट में आईटीसी 1.54 फीसदी, जोमैटो 1.21 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.17 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.04 फीसदी, टाइटन 0.41 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.34 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.29 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.26 फीसदी, भारती एयरटेल 0.25 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.20 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.14 फीसदी, सनफार्मा 0.10 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.06 फीसदी और बजाज फाइनेंस के शेयर 0.02 फीसदी शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा