1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार ने हरे निशान में की फ्लैट शुरुआत, सेंसेक्स में 262 और निफ्टी 50 में 16 अंकों की बढ़त

शेयर बाजार ने हरे निशान में की फ्लैट शुरुआत, सेंसेक्स में 262 और निफ्टी 50 में 16 अंकों की बढ़त

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Apr 16, 2025 09:19 am IST,  Updated : Apr 16, 2025 09:33 am IST

मंगलवार को बाजार में ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली थी। कल सेंसेक्स 1694.80 अंकों की तेजी के साथ 76,852.06 अंकों पर और निफ्टी 50 539.80 अंकों की तूफानी तेजी के साथ 23,368.35 अंकों पर खुला था।

bse, nse, nifty 50, nifty, sensex, share market, stock market, hdfc bank, ultratech cement, axis ban- India TV Hindi
बुधवार को फ्लैट खुला बाजार Image Source : FREEPIK

Share Market Opening 16th April, 2025: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान में फ्लैट शुरुआत की। आज हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 261.89 अंकों की बढ़त लेकर 76,996.78 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी 15.55 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 23,344.10 अंकों पर कारोबार शुरू किया। बताते चलें कि मंगलवार को बाजार में ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली थी। कल सेंसेक्स 1694.80 अंकों की तेजी के साथ 76,852.06 अंकों पर और निफ्टी 50 539.80 अंकों की तूफानी तेजी के साथ 23,368.35 अंकों पर खुला था।

इंफोसिस के शेयरों में भारी गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 9 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि बाकी की सभी 21 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 17 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में ट्रेड शुरू किया। जबकि 32 कंपनियों का शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला जबकि इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा 1.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला।

हरे निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.41 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.29 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.24 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.20 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.17 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.16 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.10 प्रतिशत और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

इन शेयरों ने गिरावट में शुरू किया कारोबार

वहीं दूसरी ओर, एचसीएल टेक के शेयर ने आज 1.48 प्रतिशत, एटरनल 1.37 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.37 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.29 प्रतिशत, सनफार्मा 1.13 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.76 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.66 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.63 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.56 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.53 प्रतिशत, टीसीएस 0.48 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.44 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.40 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.29 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.28 प्रतिशत, आईटीसी 0.27 प्रतिशत, टाइटन 0.24 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.17 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.08 प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा