1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में सरकारी बैंकों ने तो आज कर दिया कमाल, जानिए गिरावट कहां हुई

शेयर बाजार में सरकारी बैंकों ने तो आज कर दिया कमाल, जानिए गिरावट कहां हुई

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Dec 04, 2024 04:15 pm IST,  Updated : Dec 04, 2024 04:26 pm IST

आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.25 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.84 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.77 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.22 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 2.14 फीसदी बढ़त दर्ज हुई।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.14 फीसदी या 110 अंक की बढ़त लेकर 80,956 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर थे। इसके अलावा, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी आज बढ़त के साथ बंद हुआ है। यह 0.04 फीसदी या 10.30 अंक की बढ़त लेकर 24,467 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 30 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी एचडीएफसी लाइफ में 2.52 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 1.67 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 1.42 फीसदी, अपोलो हॉस्पिटल में 1.38 फीसदी और एनटीपीसी में 1.37 फीसदी देखने को मिली। वहीं, सबसे अधिक गिरावट भारती एयरटेल में 2.28 फीसदी, सिप्ला में 2.21 फीसदी, बजाज ऑटो में 1.77 फीसदी, टाटा मोटर्स में 1.63 फीसदी और अडानी पोर्ट्स में 1.62 फीसदी देखने को मिली।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करे, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.25 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.84 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.77 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.22 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 2.14 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.86 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.75 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.44 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.10 फीसदी और निफ्टी बैंक में 1.08 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.29 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.10 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.17 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.73 फीसदी और निफ्टी ऑटो में 0.71 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा