1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में एक और 'ब्लैक फ्राइडे', रिकॉर्ड छूने के बाद भरभरा के गिरा मार्केट, सेंसेक्स 500 अंक टूटा

शेयर बाजार में एक और 'ब्लैक फ्राइडे', रिकॉर्ड छूने के बाद भरभरा के गिरा मार्केट, सेंसेक्स 500 अंक टूटा

 Published : Jul 07, 2023 03:47 pm IST,  Updated : Jul 07, 2023 03:47 pm IST

आज के कारोबार के अंत में BSE सेंसेक्स 505.19 अंक गिरकर 65,280.45 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में NSE निफ्टी भी 165.50 अंक गिरकर 19,331.80 पर बंद हुआ।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market Image Source : PTI

शेयर बाजार में शुक्रवार का दिन एक और ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ। रिकॉर्ड तेजी दर्ज करने के बाद शेयर बाजार में आज अचानक जमकर बिकवाली हुई और हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स 500 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। आज सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सिर्फ 4 शेयर हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे। दूसरी ओर आज सुबह 19500 का स्तर पार करने वाले निफ्टी भी तेजी से टूटा और 165 अंक गिरकर बंद हुआ। 

आज के कारोबार के अंत में BSE सेंसेक्स 505.19 अंक गिरकर 65,280.45 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में NSE निफ्टी भी 165.50 अंक गिरकर 19,331.80 पर बंद हुआ। इंट्राडे में BSE Sensex ने 65,898 और Nifty 19,523 का स्तर छुआ, जोकि अबतक का सर्वोच्च स्तर है। शेयर बाजार की गिरावट में बैंकिंग शेयर सबसे आगे हैं। NSE पर बैंक निफ्टी 1% टूट गया है।

stock Market
Image Source : FILEstock Market

आज सुबह सपाट खुले थे बाजार 

शुक्रवार को वित्तीय और आईटी शेयरों में मुनाफावसूली होने से मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद लगभग स्थिर स्तर पर कारोबार कर रहे थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 294 अंक गिरकर 65,785.64 के निचले स्तर तक पहुंच गया। हालांकि थोड़ी ही देर में इसने अपनी कमजोरी पर काबू पा लिया और 17.79 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,767.85 पर कारोबार कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 1.25 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 19,498.55 पर मौजूद था। शुरुआती कारोबार में यह 19,499.55 और 19,421.60 के दायरे में रहा।

रुपया आठ पैसे गिरकर 82.68 पर

घरेलू शेयर बाजारों के सुस्त रुख और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे गिरकर 82.68 के भाव पर आ गया। हालांकि विदेशी पूंजी का प्रवाह बने रहने से रुपये को समर्थन मिला हुआ है और इसने गिरावट को थामने का काम किया। अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.68 के भाव पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की कमजोरी का दर्शाता है। बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.60 के भाव पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा