1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Highlights: मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, आईटी स्टॉक्स में बड़ा नुकसान

Stock Market Highlights: मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, आईटी स्टॉक्स में बड़ा नुकसान

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 11, 2026 03:43 pm IST,  Updated : Jun 11, 2026 03:58 pm IST

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 9 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए।

sensex, nifty 50, it stocks, mahindra and mahindra, infosys- India TV Hindi
लाल निशान में बंद हुआ बाजार Image Source : PTI

Stock Market Highlights 11 June, 2026: गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। हालांकि, आईटी स्टॉक्स में आज एक बार फिर बड़ा नुकसान देखने को मिला। आज बीएसई सेंसेक्स 150.63 अंकों (0.20%) की गिरावट के साथ 73,832.55 अंकों पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 53.35 अंकों (0.23 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 23,161.60 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि आज सेंसेक्स 367.19 अंकों (0.50%) की गिरावट के साथ 73,615.99 अंकों और निफ्टी 110.55 अंक (0.48%) टूटकर 23,104.40 अंकों पर खुला था। सत्र के बीच में एक समय सेंसेक्स ठीक-ठाक बढ़त लेकर 74,394.34 अंकों पर पहुंच गया था। इसी तरह, निफ्टी भी आज एक समय अच्छी तेजी के साथ 23,327.45 अंकों पर पहुंच गया था।

बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए इन्फोसिस के शेयर

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 9 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 21 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 18 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 32 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक समेत इन शेयरों ने बढ़त लेकर बंद किया कारोबार

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों ने आज 1.64 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.11 प्रतिशत, सन फार्मा 0.65 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.60 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.31 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.24 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.22 प्रतिशत और एनटीपीसी के शेयरों ने 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार बंद किया।

सेंसेक्स के इन शेयरों ने निवेशकों को कराया नुकसान

वहीं दूसरी ओर, गुरुवार को एचसीएल टेक के शेयर 1.95 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.83 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.56 प्रतिशत, एटरनल 1.50 प्रतिशत, बीईएल 1.49 प्रतिशत, एलएंडटी 1.48 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.40 प्रतिशत, ट्रेंट 1.16 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.10 प्रतिशत, इंडिगो 0.98 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.90 प्रतिशत, टीसीएस 0.78 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.67 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.53 प्रतिशत, आईटीसी 0.51 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.32 प्रतिशत, एसबीआई 0.26 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.21 प्रतिशत, टाइटन 0.14 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

ये भी पढ़ें- 

Stock Market Today: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन शेयरों में भारी गिरावट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा