1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Today: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन शेयरों में भारी गिरावट

Stock Market Today: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन शेयरों में भारी गिरावट

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 11, 2026 10:02 am IST,  Updated : Jun 11, 2026 10:02 am IST

गुरुवार को, बीएसई सेंसेक्स 367.19 अंकों (0.50%) की गिरावट के साथ 73,615.99 अंकों के लेवल पर खुला।

sensex, nifty 50, power grid, hcl tech, share market- India TV Hindi
लाल निशान में खुला बाजार Image Source : PTI

Stock Market Today 11 June, 2026: घरेलू शेयर बाजार आज एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। अमेरिका और ईरान के बीच हुई ताजा बमबारी के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। महंगाई बढ़ने की आशंका की वजह से निवेशक काफी सतर्क हैं, जिसका सीधा बाजार पर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को, बीएसई सेंसेक्स 367.19 अंकों (0.50%) की गिरावट के साथ 73,615.99 अंकों के लेवल पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 110.55 अंक (0.48%) टूटकर 23,104.40 अंकों पर खुला। बताते चलें कि बुधवार को बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन आखिर में सपाट बंद हुआ था।

सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले

हफ्ते के चौथे दिन, गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 4 कंपनी के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 26 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 8 कंपनी के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 42 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल पावर ग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा 1.03 प्रतिशत की बढ़त लेकर हरे निशान में खुले। जबकि, एचसीएल टेक के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

सिर्फ इन शेयरों ने बढ़त लेकर शुरू किया कारोबार

सेंसेक्स में शामिल बाकी शेयरों में आज मारुति सुजुकी के शेयरों ने 0.39 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.25 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयरों ने 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया।

इन्फोसिस, एटरनल समेत इन स्टॉक्स ने की नेगेटिव शुरुआत

वहीं दूसरी ओर, गुरुवार को इन्फोसिस के शेयर 1.66 प्रतिशत, एटरनल 1.29 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.24 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.03 प्रतिशत, ट्रेंट 1.03 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.85 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.84 प्रतिशत, टीसीएस 0.75 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.64 प्रतिशत, बीईएल 0.64 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.63 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.63 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.63 प्रतिशत, टाइटन 0.62 प्रतिशत, इंडिगो 0.52 प्रतिशत, एलएंडटी 0.52 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.49 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.46 प्रतिशत, एसबीआई 0.41 प्रतिशत, आईटीसी 0.39 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.32 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.26 प्रतिशत, सन फार्मा 0.25 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.18 प्रतिशत और एक्सिस बैक के शेयर 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

ये भी पढ़ें-

Stock Market Highlights: शेयर बाजार ने गंवाई शुरुआती बढ़त, लाल निशान में बंद हुआ निफ्टी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा