1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market: स्टॉक मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स 858 अंक लुढ़का, निवेशकों के ₹5.8 लाख करोड़ स्वाहा

Stock Market: स्टॉक मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स 858 अंक लुढ़का, निवेशकों के ₹5.8 लाख करोड़ स्वाहा

 Published : Oct 26, 2023 09:39 am IST,  Updated : Oct 26, 2023 11:54 am IST

एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयरों में मार्केट ओपनिंग के वक्त तेजी रही। हालांकि पिछले कई सत्र से मार्केट में लगातार गिरावट के रुझान देखने को मिल रहे हैं। निवेशकों को इससे भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ा है।

शेयर मार्केट (share Market) ने अपनी शुरुआत लाल निशान में की।- India TV Hindi
शेयर मार्केट (share Market) ने अपनी शुरुआत लाल निशान में की। Image Source : FILE

शेयर बाजार में घमासान जारी है। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) ने आज जबरदस्त गोता लगाया है। सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 858 अंक फिसलकर 63190 अंक के आस-पास कारोबार कर रहा था। निफ्टी (NSE Nifty)255 अंक की जोरदार गिरावट के साथ 19000 के लेवल से नीचे गिरकर 18878 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। मार्केट में आज अब तक की गिरावट से निवेशकों की गाढ़ी कमाई खत्म हो गई। मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक, निवेशकों ने 5.8 लाख करोड़ रुपये गंवा दिए। इससे पहले घरेलू स्टॉक मार्केट (stock market) गुरुवार को लाल निशान में ही खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का बेंचमार्क सेंसेक्स (Sensex) आज सुबह मार्केट ओपन होते ही यानी 9 बजकर 15 मिनट पर 318 अंक लुढ़ककर 63730 के लेवल पर खुला।


इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) का इंडेक्स निफ्टी (nifty) भी 96.75 अंक टूटकर 19025.40 अंक पर कारोबार करता दिखा। मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक, मार्केट ओपन होते समय आज निफ्टी पर एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज सबसे ज्यादा लाभ में रहे, जबकि टेक महिंद्रा, हिंडाल्को, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक घाटे में रहे। ऑटो,कैपिटल गुड्स, फार्मा, पावर इंडेक्स, आईटी और मेटल सेक्टर में एक से दो प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। एशियाई बाजार में भी गिरावट के संकेत हैं। यहां के मार्केट में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 

प्री-ओपनिंग में भारी उठा-पटक
प्री-ओपनिंग में शेयर बाजार ने खुलते ही जोरदार तेजी दिखाई, लेकिन अगले ही पल जोरदार गोता लगा गया। आज सुबह 9 बजे बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में 475 अंक उछलकर 64524.06 के लेवल पर चला गया था, लेकिन अगले ही पल सुबह 9 बजकर 1 मिनट पर 134 अंक लुढ़ककर 63914.86 पर कारोबार करता दिखा। ठीक इसी तरह, एनएसई (National Stock Exchange) का निफ्टी (Nifty) भी पहले 14.50 अंक की मजबूती के साथ 19136.65 पर खुला लेकिन तुरंत 22 अंक टूटकर 19099.30 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। 

स्टॉक्स का हाल जब मार्केट खुला।
Image Source : BSEस्टॉक्स का हाल जब मार्केट खुला।

बीते सत्र में बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
शेयर मार्केट बीते सत्र यानी बुधवार को भी जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 522.82 या 0.81 प्रतिशत गिरकर 64,049.06 अंक पर और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 159.60 अंक या 0.83 प्रतिशत गिरकर 19,122.15 अंक पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा