1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market : मामूली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, जानिए किन शेयरों में आज दिख रही खरीदारी

Stock Market : मामूली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, जानिए किन शेयरों में आज दिख रही खरीदारी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Oct 11, 2024 09:34 am IST,  Updated : Oct 11, 2024 09:34 am IST

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी कोटक बैंक में 3.84 फीसदी, जेएसडबल्यू स्टील में 1.85 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 1.71 फीसदी, बीईएल में 1.59 फीसदी और इंडसइंड बैंक में 1.51 फीसदी देखने को मिली।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज शुक्रवार को गिरावट के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.13 फीसदी या 106 अंक की गिरावट के साथ 81,504 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिये। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 0.05 फीसदी या 13 अंक की गिरावट के साथ 24,985 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

इन शेयरों में दिखी तेजी

शुरुआती कारोबार में निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी कोटक बैंक में 3.84 फीसदी, जेएसडबल्यू स्टील में 1.85 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 1.71 फीसदी, बीईएल में 1.59 फीसदी और इंडसइंड बैंक में 1.51 फीसदी देखने को मिली। वहीं, सबसे अधिक गिरावट सिप्ला में 3.37 फीसदी, टेक महिंद्रा में 2.82 फीसदी, ट्रेंट में 2.26 फीसदी, सनफार्मा में 1.86 फीसदी और इन्फोसिस में 1.80 फीसदी की गिरावट दिखाई दी।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो निफ्टी बैंक में 0.41 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.17 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.54 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.05 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.21 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.15 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.33 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.61 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.03 फीसदी की गिरावट दिखी। इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.23 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.14 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.29 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.25 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.41 फीसदी की तेजी दिखाई दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा