1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market: 24,000 के पार पहुंचा निफ्टी, सेंसेक्स ने भरी 130 अंकों की छलांग! Dixon Tech, Trent और Wipro में आई जबरदस्त तेजी

Share Market: 24,000 के पार पहुंचा निफ्टी, सेंसेक्स ने भरी 130 अंकों की छलांग! Dixon Tech, Trent और Wipro में आई जबरदस्त तेजी

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Jun 17, 2026 09:34 am IST,  Updated : Jun 17, 2026 09:41 am IST

वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को मजबूती के साथ शुरुआत की। निवेशकों के सकारात्मक रुख के चलते निफ्टी एक बार फिर 24,000 के अहम स्तर के करीब पहुंच गया, जबकि सेंसेक्स भी हरे निशान में कारोबार करता दिखा।

बढ़त के साथ खुला शेयर...- India TV Hindi
बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार Image Source : ANI

भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार सुबह ऐसी रफ्तार पकड़ी कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी 50 एक बार फिर 24,000 के लेवल को पार कर लिया। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक सेंसेक्स ने भी 130 से अधिक अंकों की छलांग लगाकर बाजार में चौतरफा हरियाली बिखेर दी। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की भारी लिवाली के चलते लगातार तीसरे दिन भी बढ़त के साथ शुरुआत की।

बाजार खुलने के बाद से ही दोनों मुख्य सूचकांकों में लगातार मजबूती देखी गई। निफ्टी 50 ने जहां 24,000 के जादुई आंकड़े को पार कर नया रिकॉर्ड बनाया, वहीं बीएसई का सेंसेक्स भी 130 अंकों की बढ़त के साथ 76,938.70 पर ट्रेड कर है। बुधवार को आईटी (IT) और एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर्स के हैवीवेट शेयरों में आई शानदार तेजी ने आज इंडेक्स को नया लाइफ-टाइम हाई छूने में सबसे बड़ी मदद की है, जिससे रिटेल निवेशकों का भरोसा बाजार पर और अधिक मजबूत हुआ है।

निफ्टी50 हीटमैप
Image Source : NSE OFFICIAL WEBSITEनिफ्टी50 हीटमैप

Trent और आईटी शेयरों की बंपर चमक

एनएसई निफ्टी के हीटमैप में नजर डालें तो आज के कारोबार में सबसे ज्यादा चमक टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट (TRENT) में देखी गई। यह शेयर 1.93% की तूफानी बढ़त के साथ ₹2,953.80 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, आईटी सेक्टर के दिग्गजों ने भी आज बाजार को कंधा दिया। इंफोसिस 1.25% की मजबूती के साथ ₹1,157.90 पर कारोबार कर रहा है तो टेक महिंद्रा 1.18% उछलकर ₹1,463.90 के भाव पर पहुंच गया। जबकि विप्रो 1.11% की शानदार तेजी लेकर ₹184.69 के स्तर पर बना हुआ है और टीसीएस भी 1.07% की बढ़त के साथ ₹2,222.60 पर ट्रेंड कर रहा है। सन फार्मा, अपोलो हॉस्पिटल, और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे शेयर्स भी आधे से एक फीसदी तक की हरियाली के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

इन शेयरों पर दिखा दबाव

एक तरफ जहां आईटी शेयर्स बाजार को आसमान पर ले जा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ कुछ प्रमुख काउंटरों में मुनाफावसूली का दबाव भी देखने को मिला। एनएसई निफ्टी के मुताबिक, मेटल सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंडालको का शेयर -1.00% की गिरावट के साथ ₹972.60 पर ट्रेड करते हुए सबसे ज्यादा लाल निशान में रहा। इसके अलावा बजाज फाइनेंस (-0.73%), एक्सिस बैंक (-0.70%), एनटीपीसी (-0.70%) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (-0.34%) के शेयरों में भी आंशिक गिरावट दर्ज की गई। बहरहाल, कुछ चुनिंदा शेयरों में बिकवाली के बावजूद निफ्टी के 24,000 के पार जाने से दलाल स्ट्रीट का ओवरऑल सेंटिमेंट बेहद सकारात्मक और मजबूत बना हुआ है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा