1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Stock Market Today 15 September, 2026: शेयर बाजार ने तेज बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, रॉकेट हुए आईटी स्टॉक्स

Stock Market Today 15 September, 2026: शेयर बाजार ने तेज बढ़त के साथ शुरू किया कारोबार, रॉकेट हुए आईटी स्टॉक्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 15, 2026 09:37 am IST,  Updated : Sep 15, 2026 09:37 am IST

हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 587.87 अंकों (0.79%) की तेजी के साथ 75,369.63 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 178.05 अंकों (0.76 प्रतिशत) उछलकर 23,576.15 अंकों पर खुला।

sensex, nifty 50, hcl tech, infosys, tcs- India TV Hindi
शेयर बाजार में तेजी Image Source : PTI

Stock Market Today 15 September, 2026: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों ने आईटी स्टॉक्स के दमदार प्रदर्शन के दम पर तेज बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया। आज सेंसेक्स 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। जबकि निफ्टी 50 ने भी 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ ट्रेडिंग शुरू की। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में आईटी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस जैसी दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयर जोरदार तेजी के साथ खुले। इनके अलावा, आज एचडीएफसी बैंक के शेयरों ने भी बंपर तेजी के साथ कारोबार शुरू किया।

मंगलवार को 587.87 अंकों की बढ़त लेकर खुला सेंसेक्स

हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 587.87 अंकों (0.79%) की तेजी के साथ 75,369.63 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 178.05 अंकों (0.76 प्रतिशत) उछलकर 23,576.15 अंकों पर खुला। बताते चलें कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी के बीच पिछले हफ्ते बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। बताते चलें कि सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर शेयर बाजार की छुट्टी थी

निफ्टी 50 की 50 में से 30 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले 

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 16 कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 14 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 19 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 30 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला।

एचसीएल टेक के शेयरों में भारी बढ़त

हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयर सबसे ज्यादा 4.40 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, देश की प्रमुख सरकारी डिफेंस कंपनी बीईएल के शेयर ने आज सबसे ज्यादा 1.06 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।

हरे निशान में खुले इन्फोसिस, टेक महिंद्रा समेत ये शेयर

सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज इन्फोसिस के शेयर 4.28 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 3.99 प्रतिशत, टीसीएस 3.47 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.90 प्रतिशत, एटरनल 1.08 प्रतिशत, सन फार्मा 0.52 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.49 प्रतिशत, आईटीसी 0.40 प्रतिशत, एलएंडटी 0.25 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.16 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.14 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.09 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.09 प्रतिशत, ट्रेंट 0.06 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.01 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।

मंगलवार को लाल निशान में खुले सेंसेक्स के ये स्टॉक्स

वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को पावर ग्रिड के शेयर 0.97 प्रतिशत, इंडिगो 0.81 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.78 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.76 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.69 प्रतिशत, टाइटन 0.56 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.41 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.33 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.23 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.22 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.17 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.08 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

ये भी पढ़ें

1033 नेशनल हाईवे हेल्पलाइन को अपडेट करेगा NHAI, यात्रियों की सटीक लोकेशन पर तेज गति से पहुंचेगी मदद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा