1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 17 जुलाई 2026 Stock Market Updates: सेंसेक्स 350 अंक उछला, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; Tech Mahindra चमका तो Wipro ने किया निराश

17 जुलाई 2026 Stock Market Updates: सेंसेक्स 350 अंक उछला, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; Tech Mahindra चमका तो Wipro ने किया निराश

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Jul 17, 2026 09:32 am IST,  Updated : Jul 17, 2026 09:44 am IST

घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और आईटी शेयरों में खरीदारी के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक तक चढ़ गया, जबकि निफ्टी 24,100 के स्तर को पार कर गया।

तेजी के साथ खुला शेयर...- India TV Hindi
तेजी के साथ खुला शेयर बाजार Image Source : CANVA

घरेलू शेयर बाजार में आज यानी 17 जुलाई को चौतरफा हरियाली देखने को मिली है। वैश्विक बाजारों से मिल रहे बेहतर संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी-50 शानदार बढ़त के साथ खुले हैं। कारोबार शुरू होते ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी एक बार फिर 24,100 के पार निकल गया, जिससे निवेशकों के चेहरे खिल उठे हैं। बाजार की इस शुरुआती तेजी को आईटी (IT) और फाइनेंशियल सेक्टर्स के शेयरों से मजबूत सहारा मिल रहा है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 349.05 अंक की मजबूत बढ़त के साथ 77,535.92 के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह, निफ्टी भी 100.85 अंक चढ़कर 24,173.60 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। बाजार के सेंटिमेंट की बात करें, तो आज सुबह करीब 1045 शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि 1187 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 156 शेयर बिना किसी बदलाव के सपाट रहे।

जियो फाइनेंशियल और आईटी शेयर्स चमके

आज के कारोबारी सत्र में सबसे ज्यादा चमक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में देखने को मिल रही है, जो शुरुआती कारोबार में 4.60% की बढ़त के साथ ₹246.48 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा आईटी सेक्टर के दिग्गज शेयरों में तेजी देखी जा रही है। निफ्टी के प्रमुख गेनर्स में शामिल शेयरों का प्रदर्शन इस प्रकार है:

  • एचसीएल टेक 2.84% की बढ़त के साथ ₹1,208.80 पर मजबूत।
  • टेक महिंद्रा 2.64% की तेजी के साथ ₹1,550.20 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
  • इन्फोसिस 2.42% की बढ़त के साथ ₹1,108.60 पर कारोबार कर रहा है।
  • टीसीएस: 2.03% की मजबूती के साथ ₹2,245.60 पर टिका हुआ है।

निफ्टी50 हीटमैप
Image Source : NSE OFFICIAL WEBSITEनिफ्टी50 हीटमैप

विप्रो ने किया निराश

बाजार की इस चौतरफा तेजी के बीच भी कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। आज सबसे ज्यादा निराशा विप्रो के शेयर ने दी है, जो शुरुआती सत्र में ही 2.18% गिरकर ₹173.86 के स्तर पर आ गया है। विप्रो के अलावा इन प्रमुख शेयर ने भी निराश किया है:

  • हिंडाल्को 0.99% की गिरावट के साथ ₹949.85 पर आ गया।
  • सिप्ला 0.80% फिसलकर ₹1,418.00 पर कारोबार कर रहा है।
  • नेस्ले इंडिया 0.55% की कमजोरी के साथ ₹1,415.70 पर आ गया।
  • टाटा कंज्यूमर 0.22% की गिरावट के साथ ₹1,086.10 पर ट्रेड कर रहा है।

Disclaimer: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।

यह भी पढ़ें- FII इंवेस्टमेंट धीरे-धीरे करेगा वापसी, 1 साल में 10% तक चढ़ सकता है निफ्टी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा