1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Share Market Close: शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा सत्र, सेंसेक्स 237.72 और निफ्टी 61.30 अंक फिसला

Share Market Close: शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा सत्र, सेंसेक्स 237.72 और निफ्टी 61.30 अंक फिसला

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Oct 31, 2023 04:07 pm IST,  Updated : Oct 31, 2023 04:20 pm IST

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का कारोबारी सत्र काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। लार्ज और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखी गई, जबकि मिडकैप शेयरों में खरीदारी हुई।

 सेंसेक्स 237.72 और निफ्टी 61.30 अंक फिसला- India TV Hindi
Share Market Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार का कारोबारी सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा। बीएसई सेंसेक्स 237.72 अंक या 0.37 प्रतिशत गिरकर 63,874.93 अंक और एनएसई निफ्टी 61.30 अंक या 0.32 प्रतिशत गिरकर 19,079.60 अंक पर बंद हुआ। बाजार में आज गिरावट का ज्यादा असर लार्ज कैप शेयरों में देखा गया। 

आज के सत्र में निफ्टी100 इंडेक्स 0.24 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.07 प्रतिशत गिरकर 12,649.90 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप50 इंडेक्स  0.42 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ। सेक्टर के हिसाब से देखें तो सरकारी बैंक,एफएमसीजी, रियल्टी और मीडिया इंडेक्स बढ़कर बंद हुए हैं, जबकि आईटी, ऑटो,फार्मा, मेटल और हेल्थकेयर शेयरों पर दबाव देखने को मिला। शेयर बाजार में गिरने और बढ़ने वाले शेयरों की संख्या लगभग बराबर थी। 

टॉप गेनर्स और लूजर्स? 

सेंसेक्स पैक में टाइटन, कोटक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, टाटा मोटर्स, एचयूएल, जेएसडब्लू स्टील, विप्रो, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट और एलएंडटी गेनर्स थे।

सन फार्मा, एमएंडएम, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक लूजर्स थे। 

वैश्विक बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में का हाल आज मिला-जुला रहा। टोक्यो, ताइपे और जकार्ता के बाजार हरे निशान में और सियोल, बैंकॉक, शंघाई और हांगकांग के बाजारों में गिरावट देखने को मिली। सोमवार के सत्र में अमेरिका के बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद हुए थे। खबर लिखे जाने तक यूरोपीय बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार के कारोबारी सत्र में एफआईआई की ओर से 1761 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.91 डॉलर या 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 88.36 डॉलर प्रति बैरल पर काम कर रहा है। 

बाजार की ओपनिंग

शेयर बाजार की ओपनिंग तेजी के साथ हुई थी। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर 182 अंक उछलकर 64295 के लेवल पर कारोबार करता देखा गया। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क निफ्टी (Nifty) भी इसी अवधि में 49.85 अंक की तेजी के साथ 19190.75 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा