Friday, January 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम से हर महीने होगी कमाई, सिर्फ 1000 रुपये से करें निवेश की शुरुआत, ये है पूरी जानकारी

हर महीने आपके खाते में आएंगे पैसे! जानिए इस कमाल की सरकारी स्कीम के बारे में सब कुछ

आप आश्चर्य न करें, क्योंकि पोस्ट ऑफिस आम जनता के भले के लिए इसी तरह की एक खास स्कीम चला रहा है।

Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Jan 19, 2021 12:08 pm IST, Updated : Apr 29, 2021 03:11 pm IST
हर महीने आपके खाते में...- India TV Paisa
Photo:INDIA TV

हर महीने आपके खाते में आएंगे पैसे! जानिए इस कमाल की सरकारी स्कीम के बारे में सब कुछ

हर आदमी इसी लिए हाड़ तोड़ मेहनत करता है, कि जिससे हर महीने उसके हाथ में उतना पैसा हो जिससे वह परिवार के खर्चों का निर्वाह कर सके। लेकिन यदि आपसे एक ऐसी स्कीम के बारे में कहा जाए जिससे हर महीने आपके खाते में एक निश्चित राशि क्रेडिट होती रहे ता आप क्या कहेंगे। यह स्कीम खासतौर पर उन वृद्ध लोगों के लिए संजीवनी की तरह है जो शारीरिक अक्षमता के चलते काम करने के काबिल नहीं हैं और उनके पास को नियमित आय का स्रोत भी नहीं है। दूसरी ओर देश में इन्वेस्टमेंट के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े को देखते हुए रह कोई यही चाहता है कि उस भले ही आकर्षक रिटर्न न मिले, लेकिन उसका पैसा सुरक्षित रहे और तेजी से न सही फिर भी थोड़ बहुत बढ़ता जरूर रहे। 

आप आश्चर्य न करें, क्योंकि पोस्ट ऑफिस आम जनता के भले के लिए इसी तरह की एक खास स्कीम चला रहा है। यह स्कीम 5 साल के लिए निवेश पर नियमित रूप से भुगतान की गारंटी देती है। यह स्कीम पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि यह एक मंथली इनकम स्कीम है। इस योजना में निवेश के बाद आपको हर महीने एक तय इनकम प्राप्त होगी और आपका पैसा भी पूरी तरह से महफूज रहेगा। इंडिविजुअल अधिकतम 4.5 लाख रुपए जमा कर सकता है। ज्वाइंट अकाउंट में 9 लाख तक जमा किए जा सकते हैं। 6.6 फीसदी की दर से सालाना के तहत ब्याज के रूप में 59400 रुपए होंगे। इस तरह मंथली इंट्रेस्ट इनकम 4950 रुपए होंगी।

पढ़ें- 2021 में बन जाइए दिल्ली में घर के मालिक, आज से शुरू हुई DDA में आवेदन प्रक्रिया, ये है तरीका

क्या है एमआईएस स्कीम (What is Post Office MIS Scheme)

पोस्ट ऑफिस की मंथली सेविंग्स स्कीम में आप सिंगल अकाउंट के जरिये कम से कम 1,000 रुपये से निवेश की शुरूआत कर सकते हैं। वहीं यहां प्रति व्यक्ति निवेश की अधिकतम राशि 4.5 लाख रुपये है। हालांकि यदि पति पत्नी के नाम पर ज्वाइंट अकाउंट है, तो दोनों 4.5 लाख रूपये यानि कि 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। 

युवा भी खुलवा सकते हैं MIS

इस योजना में सिर्फ सीनियर सिटीजन ही नहीं बल्कि बच्चों के नाम पर भी निवेश किया जा सकता है। यह स्कीम नाबालिग के नाम पर डिपॉजिट की अनुमति देती है। लेकिन ऐसे खाते में निवेश की सीमा 3 लाख रुपये तय की गई है। 

कैसे खुलवाएं एमआईएस (How to Open MIS) 

इसके लिए आपका पोस्ट आॅफिस में बचत खाता होना जरूरी है। आप अपने नजदीक के किसी भी पोस्ट आॅफिस में खाता खुलवा सकते हैं। आपकी एमआईएस का पैसा इसी खाते में क्रेडिट होगा। इस स्कीम में डिपॉजिट के लिए पोस्ट ऑफिस में एक अलग से एमआईएस फॉर्म भरना होता है। इस अकाउंट को आप एक से दूसरे पोस्ट ऑफिस में शिफ्ट करवा सकते हैं। 

पढ़ें- किसानों के खाते में आएंगे 36000 रुपये, आज ही रजिस्ट्रेशन कर फ्री में उठाएं मानधन योजना का फायदा

कितना मिलता है ब्याज 

पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना एमआईएस में फिलहाल 6.6 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है। यदि दूसरे फिक्स्ड डिपॉजिट और विकल्पों की बात करें तो यह स्कीम बेहतर नजर आती है। 

इन दस्तावेजों की है जरूरत

पोस्ट ऑफिस में एमआईएस का फार्म भरते समय आपको कुछ अहम दस्तावेजों की जरूरत होती है। आपके पास फाॅर्म भरते वक्त पहचान पत्र, रेजिडेंशियल प्रूफ, 2 पासपोर्ट साइज के फोटो की जरूरत होगी। इसके साथ ही आपको एक नॉमिनी का नाम भरने की जरूरत होती है। यहां पर आप आधार के रूप में पहचान पत्र और रेजिडेंशियल प्रूव की आहर्ता को पूरा कर सकते हैं। 

कितने समय करना होगा निवेश 

पोस्ट ऑफिस की इस योजना की मैच्योर होने की अवधि 5 साल है। अगर आप समय से पहले पैसे निकालते हैं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। एक साल के भीतर निकासी का प्रावधान नहीं है। 3 साल से पहले पैसे निकालने पर 2 फीसदी पेनॉल्टी देनी होती है। 3 साल से 5 साल के भीतर निकालने पर 1 फीसदी की राशि कट जाती है। 

ब्याज पर देना होता है टैक्स 

मैच्योयरिटी के 5 साल पूरे हो जाने के बाद आप रकम को दोबारा निवेश कर सकते हैं। इसमें नॉमिनी को राशि मिल सके। एमआईएस योजना में टीडीएस नहीं कटता, लेकिन ब्याज पर टैक्स देना होता है।

पढ़ें- अब गैर रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भी आएगा आधार OTP, UIDAI ने बताई पूरी प्रक्रिया

पढ़ें- बैंक अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलना हुआ बेहद आसान, ये रहा पूरा प्रोसेस

पढ़ें- Video: गली का कुत्ता बब्बर शेरों पर पड़ गया भारी? वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement