1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. SBI ने पेंशनर्स को दी चेतावनी, 9 दिन में जमा नहीं कराया यह दस्तावेज तो रोक देंगे पेंशन

SBI ने पेंशनर्स को दी चेतावनी, 9 दिन में जमा नहीं कराया यह दस्तावेज तो रोक देंगे पेंशन

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 21, 2017 10:31 am IST,  Updated : Nov 21, 2017 10:31 am IST

नियमों के मुताबिक नवंबर में सभी पेंशनर्स को यह दस्तावेज जमा करना जरूरी है, सिर्फ SBI ही नहीं बल्कि दूसरे बैंकों के पेंशन खाताधारकों के लिए भी यह नियम है

SBI ने पेंशनर्स को दी चेतावनी, 9 दिन में जमा नहीं कराया यह दस्तावेज तो रोक देंगे पेंशन- India TV Hindi
SBI ने पेंशनर्स को दी चेतावनी, 9 दिन में जमा नहीं कराया यह दस्तावेज तो रोक देंगे पेंशन

नई दिल्ली। अगर आपका पेंशन खाता देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है तो यह खबर आपके लिए है, SBI ने अपने सभी पेंशनखाता धारकों से कहा है कि वह इस महीने अपना जीवन प्रमाण पत्र बैंक मे जमा नहीं कराते हैं तो उनकी पेंशन रोक दी जाएगी। इस महीने के सिर्फ 9 दिन बचे हैं और सभी पेंशनर्स को 9 दिन के भीतर अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना जरूरी है।

SBI ने अपने ट्विटर हेंडल से जानकारी दी है कि कोई पेंशनर अगर नवंबर में जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कराता है तो नवंबर के बाद उसकी पेंशन रोक दी जाएगी। नियमों के मुताबिक नवंबर में सभी पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी होता है, सिर्फ SBI के पेंशन खाता धारकों के लिए ही यह नियम नहीं है बल्कि दूसरे बैंकों के पेंशन खाताधारकों के लिए भी है, अगर आपका पेंशन खाता किसी दूसरे बैंक में है तो उस बैंक में भी नवंबर के दौरान जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना जरूरी है।

SBI देश का सबसे बड़ा बैंक है और देशभर में सबसे ज्यादा पेंशन खाते इसी बैंक के पास हैं, बैंक के मुताबिक उसके पास करीब 36 लाख पेंशन खाते हैं और 14 सेंट्रेलाइज्ड पेंशन प्रोसेसिंग सेल भी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा