1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Golden Change: बाजार से भी कम कीमत पर 'सोना', मोदी सरकार दे रही है Gold पर डिस्काउंट

Golden Change: बाजार से भी कम कीमत पर 'सोना', मोदी सरकार दे रही है Gold पर डिस्काउंट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 07, 2021 12:18 pm IST,  Updated : Aug 07, 2021 12:18 pm IST

सरकार ने सरकारी स्वर्ण बांड (एसजीबी) योजना 2021-22 के ताजा चरण के लिए निर्गम मूल्य 4,790 रुपये प्रति ग्राम तय किया है।

सोना खरीदें बाजार से...- India TV Hindi
सोना खरीदें बाजार से भी कम कीमत पर, मोदी सरकार दे रही है Gold पर 5 दिन डिस्काउंट 

नयी दिल्ली। सरकार ने सरकारी स्वर्ण बांड (एसजीबी) योजना 2021-22 के ताजा चरण के लिए निर्गम मूल्य 4,790 रुपये प्रति ग्राम तय किया है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बयान में कहा कि सॉवरेन गोल्ड बांड योजना 2021-22 श्रृंखला पांच या पांचवीं किस्त नौ अगस्त को खुलकर 13 अगस्त को बंद होगी। इसके निपटान की तिथि 17 अगस्त, 2021 रहेगी। बयान में कहा गया है कि अभिदान की अवधि के दौरान बांड का निर्गम मूल्य 4,790 रुपये प्रति ग्राम रहेगा। 

पढें-  Aadhaar के बिना हो जाएंगे ये काम, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर जरूरत को किया खत्म

सरकार ने रिजर्व बैंक के साथ विचार-विमर्श में ऑनलाइन आवेदन करने वाले तथा डिजिटल तरीके से भुगतान करने वाले निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का भी फैसला किया है। ऐसे निवेशकों के लिए निर्गम मूल्य 4,740 रुपये प्रति ग्राम बैठेगा। श्रृंखला चार के लिए निर्गम मूल्य 4,807 रुपये प्रति ग्राम था। यह 12 जुलाई को खुलकर 16 जुलाई को बंद हुआ था।

भारतीय रिजर्व बैंक भारत सरकार की ओर से बॉन्ड जारी करेगा। आरबीआई बॉन्ड का मूल्य 999 शुद्धता वाले सोने के अभिदान अवधि से पिछले सप्ताह के अंतिम तीन कारोबारी दिनों में बंद भाव के औसत के आधार पर तय करता है।

पढें-  हिंदी समझती है ये वॉशिंग मशीन! आपकी आवाज पर खुद धो देगी कपड़े

पढें-  किसान सम्मान निधि मिलनी हो जाएगी बंद! सरकार ने लिस्ट से इन लोगों को किया बाहर

 

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

ये बॉन्ड बैंकों (लघु वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और एनएसई तथा बीएसई जैसे मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों के जरिए बेचे जाएंगे। योजना के तहत आम निवेशक न्यूनतम एक ग्राम सोना और अधिकतम चार किलो ग्राम सोना का निवेश कर सकते हैं। इसकी निवेश अवधि आठ वर्ष है, जिसमें पांचवे साल के बाद निकलने का विकल्प भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा