1. Hindi News
  2. पैसा
  3. फायदे की खबर
  4. Bank FD : एक साल की एफडी पर कमा सकते हैं मोटा मुनाफा, ये बैंक दे रहे हैं शानदार रिटर्न

Bank FD : एक साल की एफडी पर कमा सकते हैं मोटा मुनाफा, ये बैंक दे रहे हैं शानदार रिटर्न

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 23, 2020 02:34 pm IST,  Updated : Nov 23, 2020 02:34 pm IST

कुछ बैंक कम समय यानि 1 साल की अवधि वाली बैंक एफडी पर आकर्षक रिटर्न दे रहे हैं।

Bank FD- India TV Hindi
Bank FD Image Source : PM KISAN

नई दिल्ली। बाजार में म्युचुअल फंड जैसे निवेश के आधुनिक और लोकप्रिय विकल्पों के बावजूद बैंक एफडी अभी भी निवेशकों की पसंद बनी हुई है। बाजार के उतार चढ़ाव एवं रिस्क के उलट यह एक निश्चित और सुरक्षित निवेश की गारंटी देता है। हालांकि पिछले कुछ समय से रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में बदलाव के चलते बैंक एफडी पर रिटर्न में लगातार कमी आई है। लेकिन इसके बावजूद कुछ बैंक कम समय यानि 1 साल की अवधि वाली बैंक एफडी पर आकर्षक रिटर्न दे रहे हैं। वहीं छोटी अवधि होने के चलते इसमें निवेश लंबे समय तक अटकता नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह निवेश पूरी तरह से सुरक्षित होता है। आइए जानते हैं ऐसे ही फायदेमंद निवेश के बारे में।

इंडसइंड बैंक 

एफडी पर यदि मोटी कमाई करनी है तो इंडसइंड बैंक की पेशकश काफी आकष्ज्र्ञक है। यह बैंक एक साल की एफडी पर 7 फीसद की उच्च ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। अगर आप इस बैंक की एफडी में एक लाख रुपये एक साल के लिए रखते हैं, तो एक साल बाद आपको 7,186 रुपये ब्याज प्राप्त होगा।

आरबीएल बैंक (RBL Bank)

यह बैंक भी एफडी पर आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। यह बैंक एक साल की एफडी पर 6.75 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। इस बैंक की एफडी में अगर आप एक साल के लिए एक लाख रुपये निवेश करेंगे, तो यह राशि 1,06,923 रुपये हो जाएगी। अर्थात आपको 6,923 रुपये का मुनाफा होगा।

यस बैंक 

यस बैंक एक साल की एफडी पर 6.75 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। वहीं, डीसीबी बैंक एक साल की एफडी पर 6.50 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 

बंधन बैंक

बंधन बैंक एक साल की एफडी पर 5.75 फीसद ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा