1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. निवेशकों का पैसा वसूलने के लिए नियमों में हो सकता है संशोधन, सेबी कर रहा है तैयारी

निवेशकों का पैसा वसूलने के लिए नियमों में हो सकता है संशोधन, सेबी कर रहा है तैयारी

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jun 14, 2018 08:30 pm IST,  Updated : Jun 14, 2018 08:30 pm IST

पूंजी बाजार नियामक सेबी अवैध सामूहिक निवेश योजनाओं के मामलों में निवेशकों के धन की वसूली के लिए संशोधित नियम लाने पर विचार कर रहा है। इसके तहत पंजीकृत ऋण शोधन पेशेवर की नियुक्ति बतौर प्रशासक की जाएगी।

Sebi- India TV Hindi
Sebi

नई दिल्ली। पूंजी बाजार नियामक सेबी अवैध सामूहिक निवेश योजनाओं के मामलों में निवेशकों के धन की वसूली के लिए संशोधित नियम लाने पर विचार कर रहा है। इसके तहत पंजीकृत ऋण शोधन पेशेवर की नियुक्ति बतौर प्रशासक की जाएगी। यह पेशेवर संपत्ति की बिक्री के काम को देखेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नियामक गैर-पंजीकृत सामूहिक निवेश योजनाओं से जुड़े मामलों में आदेश पारित होने के बाद अपनायी जाने वाली प्रक्रियाओं के संशोधन पर गौर कर रहा है।

अगर संबंधित इकाई का पता नहीं चल रहा या वह सेबी के निर्देशों का पालन नहीं कर रहा है तो वसूली अधिकारी कुर्क संपत्ति की बिक्री के मकसद से प्रशासक नियुक्त करेगा।

अधिकारी के अनुसार इस प्रस्ताव पर सेबी के निदेशक मंडल की 21 जून को होने वाली बैठक में विचार किये जाने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा