1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. ₹10,000 की SIP से कितने साल में बनेगा 2 करोड़ रुपये का फंड, चेक करें कैलकुलेशन

₹10,000 की SIP से कितने साल में बनेगा 2 करोड़ रुपये का फंड, चेक करें कैलकुलेशन

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 23, 2026 12:44 pm IST,  Updated : May 23, 2026 12:44 pm IST

एसआईपी, एक बहुत ही डिसिप्लीन्ड इंवेस्टमेंट टूल है, जिसमें आपको हर महीने बिना देरी किए निवेश जारी रखना होता है।

mutual fund, mutual funds, mutual fund sip, sip, mutual funds sip, sip calculator, mutual fund calcu- India TV Hindi
₹10,000 की SIP से कितने साल में बनेगा 2 करोड़ रुपये का फंड Image Source : PIXABAY/INDIA TV

SIP Calculator: अगर आप आज से लगभग 25-30 साल बाद के लिए एक बड़ा कॉर्पस तैयार करना चाहते हैं और लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट के लिए एक बेहतर ऑप्शन की तलाश में हैं तो आप बिल्कुल सही खबर पढ़ रहे हैं। अगर आप हर महीने 10,000 रुपये का भी निवेश कर सकते हैं तो 25-30 साल की अवधि में आप मोटी रकम तैयार कर सकते हैं। SIP में हर महीने 10,000 रुपये का निवेश कर 25-30 साल की अवधि में करोड़ों रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि 10,000 रुपये की SIP से 2 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने में कितना समय लगेगा?

10,000 रुपये की एसआईपी से कितने साल में तैयार होगा 2 करोड़ रुपये का फंड

अगर आपको हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 10,000 रुपये की एसआईपी से 27 साल में 2.16 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है। इसमें आपके निवेश के 32.40 लाख रुपये और रिटर्न के लगभग 1.84 करोड़ रुपये शामिल हैं। ऐसे ही, अगर आपको हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 10,000 रुपये की एसआईपी से 23 साल में लगभग 2.06 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है। इसमें आपके निवेश के 27.60 लाख रुपये और लगभग 1.78 करोड़ रुपये का अनुमानित रिटर्न शामिल है।

एसआईपी में निवेश शुरू करने से पहले कुछ बेहद जरूरी बातें

म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश शुरू करने से पहले आपको कुछ बहुत जरूरी बातों का भी ध्यान रखना होगा। एसआईपी, एक बहुत ही डिसिप्लीन्ड इंवेस्टमेंट टूल है, जिसमें आपको हर महीने बिना देरी किए निवेश जारी रखना होता है। आप जितने लंबे समय के लिए एसआईपी में निवेश करेंगे, आपको आखिर में उतना ही मोटा पैसा मिलेगा। एसआईपी से मिलने वाले रिटर्न पर कैपिटल गेन्स टैक्स भी चुकाना होता है। टैक्स की देनदारी को ध्यान में रखें तो ज्यादा से ज्यादा अवधि के लिए एसआईपी जारी रखना है फायदेमंद है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा