1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. बस ₹5000 की SIP शुरू कर दें, 25 साल बाद पैसे गिनते-गिनते थक जाएंगे - जानें कैसे काम करेगा Step-Up फॉर्मूला

बस ₹5000 की SIP शुरू कर दें, 25 साल बाद पैसे गिनते-गिनते थक जाएंगे - जानें कैसे काम करेगा Step-Up फॉर्मूला

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 22, 2024 11:44 pm IST,  Updated : Nov 22, 2024 11:44 pm IST

एसआईपी को जितने लंबे समय के लिए चलाया जाए, इसमें उतना मुनाफा है। दरअसल, एसआईपी में जो कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है, वो लंबे समय में ही ज्यादा प्रॉफिट देता है। 25 साल में करोड़ों रुपये का फंड इकट्ठा करने के लिए आप सिर्फ 5000 रुपये के साथ भी एसआईपी शुरू कर सकते हैं।

10 प्रतिशत के स्टेप-अप से बनेगा करोड़ों रुपये का फंड- India TV Hindi
10 प्रतिशत के स्टेप-अप से बनेगा करोड़ों रुपये का फंड Image Source : INDIA TV

बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सभी माता-पिता अपनी कमाई के एक हिस्से को बचाकर सेविंग्स और इंवेस्ट करते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, शादी और अपने सपनों का घर खरीदना चाहते हैं और एक बेहतर इंवेस्टमेंट ऑप्शन की तलाश में हैं तो म्यूचुअल फंड एसआईपी आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। लंबी अवधि में एसआईपी से काफी मोटा पैसा बनाया जा सकता है। यहां हम जानेंगे कि 5000 रुपये से एसआईपी शुरू कर 25 साल बाद कैसे करोड़ों रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।

SIP जितने लंबे समय के लिए चलाएंगे, उतना मोटा मुनाफा होगा

एसआईपी को जितने लंबे समय के लिए चलाया जाए, इसमें उतना मुनाफा है। दरअसल, एसआईपी में जो कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है, वो लंबे समय में ही ज्यादा प्रॉफिट देता है। 25 साल में करोड़ों रुपये का फंड इकट्ठा करने के लिए आप सिर्फ 5000 रुपये के साथ भी एसआईपी शुरू कर सकते हैं। लेकिन ऐसे में आपको अपनी एसआईपी में हर साल स्टेप-अप करना होगा। स्टेप-अप मतलब आपको अपनी एसआईपी के अमाउंट में हर साल पैसे बढ़ाने होंगे।

10 प्रतिशत के स्टेप-अप से बनेगा करोड़ों रुपये का फंड

5000 रुपये के साथ एसआईपी शुरू करने के बाद अगर आप हर साल 10 प्रतिशत का स्टेप-अप करते हैं तो 25 साल में आप करोड़ों रुपये बना सकते हैं। मान लीजिए अगर आपको 12 प्रतिशत का भी अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 25 साल में आपके पास 2.13 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें आपके निवेश के 59 लाख रुपये और 1.54 करोड़ रुपये का अनुमानित रिटर्न शामिल है।

एसआईपी से मिलने वाले रिटर्न पर चुकाना होगा टैक्स

अगर आपको इस दौरान हर साल औसतन 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 25 साल में आप 3.29 करोड़ रुपये का कॉर्पस तैयार कर सकते हैं। लेकिन एसआईपी में निवेश करते हुए आपको कुछ बहुत जरूरी बातों का खास ध्यान रखना होगा। सबसे पहले आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एसआईपी में शेयर बाजार का काफी रिस्क है। इसके साथ ही आपको इस बात का भी ख्याल रखना होगा कि आपको जो रिटर्न मिलेगा, उस पर आपको टैक्स भी चुकाना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा