Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. पैसा डबल करने वाली यह स्कीम है धांसू, निवेश करने की नहीं कोई लिमिट, यहां समझें पूरा फंडा

पैसा डबल करने वाली यह स्कीम है धांसू, निवेश करने की नहीं कोई लिमिट, यहां समझें पूरा फंडा

Written By: Sourabha Suman @sourabhasuman Published : Sep 16, 2023 11:23 am IST, Updated : Sep 16, 2023 11:33 am IST

अगर आप निवेश में रिस्क नहीं लेना चाहते हैं और पैसा डबल करना चाहते हैं तो यह स्कीम आपके लिए बेहतर है। इसके तहत आप चाहे कितनी भी रकम हो, निवेश कर सकते हैं।

100 rupee note- India TV Paisa
Photo:REUTERS 100 रुपये के नोट

पैसे से पैसा बनाना कौन नहीं चाहता है। आप निवेश करें और उसकी वैल्यू एक समय में डबल हो जाए तो कितनी अच्छी बात है। ऐसे निवेश साधनों में पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम (Post Office Kisan Vikas Patra scheme) जो आपके द्वारा निवेश की गई राशि को डबल कर देती है। इसमें निवेश करना भी काफी आसान है। इसमें निवेश की राशि की सुरक्षा की भी गारंटी है। पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इस स्कीम में आपकी निवेश राशि 115 महीने में डबल हो जाती है। आइए इसमें निवेश शुरू करने और इससे जुड़ी जरूरी बातों को समझ लेते हैं। 

कौन कर सकता है निवेश

पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (Post Office KVP) स्कीम के तहत कोई भी भारतीय नागरिक अपना अकाउंट ओपन करा सकता है। केवीपी अकाउंट सिंगल, ज्वाइंट और यहां तक कि तीन लोग तक मिलकर भी खोल सकते हैं। अगर कोई नाबालिग इसमें रुचि रखता है तो उसकी तरफ से अभिभावक यह अकाउंट चला सकते हैं। हां, नाबालिग अगर 10 साल से ज्यादा उम्र का है तो वह अपने नाम से भी  इंडिया पोस्ट किसान विकास पत्र स्कीम (India post KVP scheme) में निवेश कर सकता है। 

निवेश करने का नियम

इस स्कीम के तहत मिनिमम 1000 रुपये में अकाउंट ओपन कराया जा सकता है। इसके बाद आप 100 के मल्टीपल में चाहें जितना पैसा निवेश करना चाहें लगा सकते हैं। इतना ही नहीं,  पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम में अनलिमिटेड नंबर में अकाउंट ओपन करा सकते हैं। इसमें निवेश की गई राशि की मेच्योरिटी वित्त मंत्रालय के द्वारा समय-समय पर डिपोजिट की गई तारीख के मुताबिक तय होती है। 

कितना मिलता है ब्याज

पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (Post Office KVP) स्कीम में मौजूदा समय में 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है। इसमें आपकी रकम 9 साल और 7 महीने में डबल हो जाती है। आप मेच्योरिटी से पहले भी अकाउंट को क्लोज करा सकते हैं लेकिन यह तभी होगा अगर अकाउंट होल्डर की डेथ हो जाती है या कोर्ट से कोई स्पेसिफिक ऑर्डर हो तो आप इसे क्लोज करा सकते हैं। ऐसी ही परिस्थितियों में आप चाहें तो अकाउंट (Post Office Kisan Vikas Patra Account) को ट्रांसफर भी करा सकते हैं। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement