1. Hindi News
  2. पैसा
  3. मेरा पैसा
  4. 5000 रुपये की SIP से बना सकते हैं 2.60 करोड़ रुपये, यहां समझें कैसे काम करेगा Step-Up फॉर्मूला

5000 रुपये की SIP से बना सकते हैं 2.60 करोड़ रुपये, यहां समझें कैसे काम करेगा Step-Up फॉर्मूला

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 11, 2024 10:10 pm IST,  Updated : Sep 11, 2024 10:10 pm IST

अगर आप 5000 रुपये से एसआईपी शुरू करते हैं और हर साल अपनी एसआईपी में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी यानी स्टेप-अप करते हैं तो लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

5000 रुपये की SIP से कैसे तैयार होगा करोड़ों का फंड- India TV Hindi
5000 रुपये की SIP से कैसे तैयार होगा करोड़ों का फंड Image Source : FREEPIK

म्यूचुअल फंड एसआई को लंबी अवधि के लिए एक प्रभावशाली इंवेस्टमेंट टूल माना जाता है। AMFI के डाटा बताते हैं कि एसआईपी में लंबी अवधि के लिए निवेश करने वाले निवेशकों ने मोटा पैसा बनाया है। एसआईपी की खास बात ये है कि आप एक छोटी राशि से भी लंबी अवधि में करोड़ों रुपये तैयार कर सकते हैं। आज हम यहां जानेंगे कि 5000 रुपये से एसआईपी शुरू कर कैसे 2.60 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है।

स्टेप-अप फॉर्मूला की मदद से आसानी से प्राप्त होगा लक्ष्य

अगर आप 5000 रुपये से एसआईपी शुरू करते हैं और हर साल अपनी एसआईपी में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी यानी स्टेप-अप करते हैं तो लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। आइए अब समझते हैं कि स्टेप-अप फॉर्मूला आपको लक्ष्य तक पहुंचाने में कैसे मदद करेगा।

5000 रुपये से एसपीआई शुरू कर 5% का स्टेप-अप करने से कुल कितना निवेश होगा

उदाहरण के लिए, रविंद्र ने 25 साल की उम्र में 5000 रुपये से एसआईपी शुरू की। रवि अब हर साल अपनी एसआईपी में 5-5 प्रतिशत की बढ़ोतरी यानी स्टेप-अप भी कर रहा है। इस हिसाब से रवि अगर लगातार 30 सालों तक एसआईपी जारी रखता है तो उसका कुल निवेश 39,86,331 रुपये हो जाएगा।

30 साल में कितने रुपये का फंड तैयार होगा

अगर रविंद्र को इस निवेश पर सालाना 12 प्रतिशत का औसतन अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 30 साल में वो 2.63 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकता है। अगर रविंद्र की किस्मत अच्छी रही, भारतीय बाजार अच्छा प्रदर्शन करते हैं और उसे सालाना 15 प्रतिशत का औसतन रिटर्न मिलता है तो 30 साल में उसके पास 4.89 रुपये का भारी-भरकम फंड तैयार हो जाएगा।

म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि इसमें शेयर बाजार का जोखिम शामिल है। अगर बाजार में लंबे समय तक गिरावट होती है तो इससे आपके रिटर्न पर बुरा असर पड़ना तय है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Personal Finance से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा