1. Hindi News
  2. पैसा
  3. टैक्स
  4. GST लागू होने के बाद भर गई बिहार और झारखंड सरकार की झोली, पिछले साल के मुकाबले ज्‍यादा हुआ कर संग्रह

GST लागू होने के बाद भर गई बिहार और झारखंड सरकार की झोली, पिछले साल के मुकाबले ज्‍यादा हुआ कर संग्रह

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jan 26, 2018 07:17 pm IST,  Updated : Jan 26, 2018 07:17 pm IST

बिहार और झारखंड में वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद चालू वित्त वर्ष के दौरान राजस्व संग्रह पिछले साल की तुलना में बढ़ गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज इसकी जानकारी दी।

Tax Collection- India TV Hindi
Tax Collection, Bihar, Jharkhand, GST

जमशेदपुर। बिहार और झारखंड में वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद चालू वित्त वर्ष के दौरान राजस्व संग्रह पिछले साल की तुलना में बढ़ गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज इसकी जानकारी दी। केंद्रीय जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद कर (बिहार/झारखंड) के मुख्य आयुक्त शिव नारायण सिंह ने बताया कि जीएसटी के बाद राजस्व संग्रह बिहार में 35 प्रतिशत तथा झारखंड में 20 प्रतिशत बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन जीएसटी दायर कने की सभी दिक्कतों को प्रक्रिया को आसान बना हल कर लिया गया है। इसमें दिक्कत की शिकायत करने वाले व्यापारी अब आसानी से ऑनलाइन या सेवा केंद्र के जरिए रिटर्न दायर कर पा रहे हैं।

जीएसटी क्रियान्वयन के बाद देश भर में करीब एक करोड़ कारोबारी पंजीयन करा चुके हैं। जीएसटी और केंद्रीय उत्पाद कर (जमशेदपुर) के आयुक्त अजय पांडेय भी संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित थे। उहोंने कहा कि जमशेदपुर सर्किल में इस दौरान कर संग्रह 10 प्रतिशत बढ़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tax से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा