BUSINESS NEWS
-
Infosys के 100 शेयर निवेशकों को बना चुके हैं करोड़पति, कंपनी को पूरे हुए 25 साल
देश की दिग्गज आईटी कंपनी Infosys को शेयर बाजार में लिस्ट हुए आज पूरे 25 साल बीत चुके हैं। 25 साल पहले इस कंपनी में अगर किसी ने निवेश किया होगा और अपना निवेश बनाए रखा होगा तो वह लखपती तो जरूर है। Infosys फरवरी 1993 को पहली बार IPO लेकर आई थी और उसके बाद 14 जून 1993 को यह शेयर बाजार पर लिस्ट होने वाली पहली आईटी कंपनी थी
बिज़नेस | Jun 14, 2018, 10:45 AM IST -
Football World Cup 2018: Jio और Airtel उपभोक्ता फ्री में देख सकेंगे मैच, करना होगा ये काम
फुटबाल का महाकुंभ (FIFA World Cup 2018) आज से रूस में शुरू होने जा रहा है और खेल के इस महा आयोजन को एक मौके की तरह देखते हुए भारत की टेलिकॉम कंपनियां भी मैदान में कूद गई हैं। देश की दो बड़ी टेलिकॉम कंपनियां भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने FIFA World Cup 2018 के मैचों का सीधा प्रसारण अपने ग्राहकों को फ्री में उपलब्ध कराने का फैसला किया है। इससे पहले ये दोनो कंपनियां अपने ग्राहकों को फ्री में IPL के मैच दिखा चुकी हैं
बिज़नेस | Jun 14, 2018, 10:20 AM IST -
अनिल अंबानी की कंपनी RCom में कर्मचारियों की संख्या 94 प्रतिशत घटकर 3400 रह गयी
कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) में कर्मचारियों की संख्या करीब 94 प्रतिशत घटकर 3,400 रह गयी है। एक समय कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 52,000 थी। RCom ने शेयर बाजार में बुधवार को जानकारी में कहा है कि समूह में कर्मचारियों की कुल संख्या उच्चतम स्तर 52,000 से घटकर 3,400 पर आ गयी है। कर्मचारियों की कुल संख्या में 94 प्रतिशत की कमी आयी है।ऐसा माना जाता है कि कंपनी 2008-10 के दौरान शिखर पर थी
बिज़नेस | Jun 14, 2018, 09:10 AM IST -
अमेरिकी सेंट्रल बैंक Federal Reserve ने ब्याज दरें बढ़ाई, शेयर बाजार पर दिख सकता है दबाव
अमेरिका के सेंट्रल बैंक US Federal Reserve ने बुधवार रात को ब्याज दरों में बढ़ोतरी की की घोषणा की है जिसके बाद दुनियाभर के शेयर बाजारों पर दबाव देखा जा रहा है और इसका असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी दिख सकता है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सेंसेक्स और निफ्टी आज कमजोरी के साथ शुरात कर सकते हैं
बिज़नेस | Jun 14, 2018, 08:39 AM IST -
Jio उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, हर दिन मिलेगा अतीरिक्त 1.5 GB 4G डेटा
कंपनी 149 रुपये से 499 रुपये के सभी प्री-पेड योजनाओं पर ग्राहकों को प्रतिदिन 1.5GB अतिरिक्त डेटा की पेशकश शुरू की है। कंपनी एक सूत्र ने कहा कि जियो अब अपने सभी प्री-पेड उपभोक्ताओं को प्रतिदिन डेढ जीबी अतिरिक्त 4 जी डेटा देगी
फायदे की खबर | Jun 13, 2018, 10:17 AM IST
-
फार्मा और आईटी शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार मजबूत, सेंसेक्स 35800 के पार
सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 35877.41 का ऊपरी स्तर छुआ है और फिलहाल 134.19 प्वाइंट की बढ़त के साथ 35826.71 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी ने भी शुरुआती कारोबार में 10888.90 का ऊपरी स्तर छुआ है और फिलहाल 33.15 प्वाइंट की बढ़त के साथ 10876 पर कारोबार कर रहा है
बाजार | Jun 13, 2018, 09:32 AM IST -
पेट्रोल-डीजल: 14 दिन बाद कीमतों की कटौती पर लगा ब्रेक, कच्चे तेल में स्थिरता का असर
लगातार 14 दिन तक दाम घटाने के बाद आज बुधवार को तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल के भाव में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है। देशभर में पेट्रोल और डीजल का भाव मंगलवार वाले स्तर पर ही है
बिज़नेस | Jun 13, 2018, 12:33 PM IST -
RBI ने किया आगाह, कहा उसके नाम पर फर्जी e-mail भेज रहे हैं शरारती तत्व
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी वेबसाइट (www.rbi.org.in) के अलावा अन्य स्त्रोतों से प्राप्त भर्ती से जुड़ी सूचनाओं को लेकर चेतावनी दी है। बैक ने कहा कि कुछ शरारती तत्व केंद्रीय बैंक के अधिकारियों के रूप में खुद को पेश करके फर्जी e-mail भेज रहे हैं।
बिज़नेस | Jun 13, 2018, 08:33 AM IST -
RBI गवर्नर उर्जित पटेल संसदीय समिति के समक्ष पेश, कड़े सवालों का किया सामना
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर उर्जित पटेल आज संसद की एक समिति के सामने पेश हुए जहां उन्हें बैंकों के वसूली में फंसे कर्ज के ऊंचे स्तर, बैंकों में धोखाधड़ी और नकदी संकट जैसे मुद्दों पर कुछ कड़े सवालों का सामना करना पड़ा। पटेल ने समिति सदस्यों को आश्वासन है रिजर्व बैंक अपनी प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कदम उठा रहा है
बिज़नेस | Jun 12, 2018, 04:29 PM IST -
Gold Rate Today: ट्रंप और किम कि मुलाकात से 150 रुपए सस्ता हुआ सोना, लेकिन चांदी का भाव 1100 रुपए से ज्यादा बढ़ गया
वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और स्थानीय जौहरियों की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में आज गिरावट का सिलसिला जारी रहा। सोना 150 रुपए टूटकर 31,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी 1,110 रुपए चढ़कर 41,560 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई
बाजार | Jun 12, 2018, 04:52 PM IST
-
ट्रंप और किम कि मुलाकात से शेयर बाजार झूमा, सेंसेक्स 209 प्वाइंट बढ़कर 4 महीने की ऊंचाई पर बंद
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 209.05 प्वाइंट की तेजी के साथ 35692.52 पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55.90 प्वाइंट बढ़कर 10842.85 पर बंद हुआ। किम के साथ मुलाकात के बाद ट्रंप ने बयान दिया है कि मुलाकात उम्मीद से बेहतर रही है
बाजार | Jun 12, 2018, 04:47 PM IST -
ट्रंप और जिनपिंग से लेकर मोदी और पुतिन को मिलने वाले वेतन की पूरी जानकारी
पूरी दुनिया में राष्ट्राध्यक्षों को मिलने वाले वेतन की बात करें सिंगापुर के प्रधानमंत्री सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले राष्ट्राध्यक्ष हैं। सिंगापुर के प्रधानमंत्री के मुकाबले अमेरिका और चीन के राष्ट्रपतियों को बहुत कम वेतन मिलता है। बड़ी अर्थव्यवस्थों के राष्ट्राध्यक्षों में कम वेतन पाने वालों में सबसे आगे चीन के राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री का स्थान आता है।
बिज़नेस | Jun 12, 2018, 03:20 PM IST -
MP और राजस्थान चुनाव के पहले किसानों से 22 लाख टन से ज्यादा चने की खरीद, 10 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ
देश के 2 बड़े चना उत्पादक राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सरकार ने रिकॉर्डतोड़ चने की खरीद की है। सरकारी एजेंसी नैफेड के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 6 जून तक एजेंसी ने देशभर में कुल मिलाकर 22,58,654 टन चने की खरीद की है। देश में कभी भी चने की इतनी ज्यादा सरकारी खरीद नहीं हुई है
बाजार | Jun 12, 2018, 01:18 PM IST -
ट्रंप और किम की मुलाकात से विवाद सुलझा तो भारत को भी होगा इसका फायदा, जानिए कैसे?
दोनो देशों के बीच तनाव की वजह से अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों ने उत्तर कोरिया पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए हैं। लेकिन ट्रंप और किम के बीच आज हुई मुलाकात के बाद ऐसी उम्मीद जगी है कि आने वाले समय से में उत्तर कोरिया के ऊपर लगे प्रतिबंधों में ढील आ सकती है, अगर ऐसा हुआ तो इससे भारत को भी बड़ा फायदा मिलने की संभावना है
बिज़नेस | Jun 12, 2018, 11:09 AM IST -
ट्रंप और किम की मुलाकात से उत्साहित हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 35650 के पार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग की मुलाकात से शेयर बाजार काफी उत्साहित लग रहे हैं, यही वजह है कि सुस्त शुरुआत के बाद बाजार में अब तेजी देखने को मिल रही है
बाजार | Jun 12, 2018, 11:47 AM IST
-
पेट्रोल-डीजल: 2 हफ्ते में पेट्रोल 2 रुपए सस्ता, लेकिन आगे थम सकती है कटौती
पिछले 2 हफ्ते से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही लगातार कटौती की वजह से दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपए और डीजल 1.36 रुपए सस्ता हुआ है लेकिन इससे पहले लगातार 16 दिन हुई बढ़ोतरी में पेट्रोल 3.80 रुपए और डीजल 3.28 रुपए महंगा हुआ था। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे और डीजल में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है
बिज़नेस | Jun 12, 2018, 09:36 AM IST -
सोने का भाव 32000 रुपए के नीचे, कमजोर मांग का दिखा असर
वैश्विक बाजार में कमजोर रुख के बीच घरेलू आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग कम रहने के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये टूटकर 31,950 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। यही रुख चांदी में भी देखा गया और यह 650 रुपये घटकर 40,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
बाजार | Jun 11, 2018, 04:42 PM IST -
देश की गैर-बासमती चावल मिलों का इस माह दौरा कर सकते हैं चीनी अधिकारी
चीनी अधिकारियों का एक दल इस माह के अंत तक देश की कुछ गैर-बासमती चावल मिलों का दौरा कर उनके यहां स्वच्छता मानकों के अनुपालन की जांच कर सकता है। इस दल की रपट के आधार पर चीन इन मिलों का चावल का आयात करने की अनुमति दे सकता है। अभी चीन ने अपने यहां भारत से केवल बासमती चावल के आयात को मंजूरी दी हुई है।
बाजार | Jun 11, 2018, 04:26 PM IST -
साउथ कोरिया और सिंगापुर जैसे देशों में रोबोट खाते जा रहे हैं लोगों की नौकरियां, भारत में अभी कम है खतरा
नियाभर में धीरे-धीरे रोबोट लोगों की नौकरियां खाते जा रहे हैं, कुछेक देश तो ऐसो हो गए हैं जहां पर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कुल वर्क फोर्स का 6-7 प्रतिशत हिस्सा रोबोट ले चुके हैं। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रोबोटिक्स (IFR) के आंकड़ों के मुताबिक दक्षिण कोरिया और सिंगापुर जैसे देशों में मैन्युफैक्चरिंग में सबसे ज्यादा रोबोट काम कर रहे हैं
बिज़नेस | Jun 11, 2018, 03:21 PM IST -
Infosys से विशाल सिक्का की ‘छुट्टी’ के बाद 45% हुई कंपनी की ग्रोथ, रिकॉर्ड ऊंचाई पर शेयर का भाव
Infosys में 10 महीने पहले CEO के पद से हटे विशाल सिक्का के जाने के बाद कंपनी की ग्रोथ में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। सिर्फ 10 महीने में ही Infosys का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गया है, सोमवार को शेयर बाजार में Infosys के शेयर ने 1270 रुपए का ऊपरी स्तर छुआ है जो अबतक का रिकॉर्ड स्तर है
बाजार | Jun 11, 2018, 12:13 PM IST