INDIA
-
उच्च डिग्रीधारी भारतीयों को ग्रीनकार्ड के लिए करना होगा 151 साल इंतजार: रिपोर्ट
अमेरिका में एक शोध संस्थान का अनुमान है कि उच्च डिग्री धारी भारतीयों को अमेरिका में ग्रीन कार्ड के लिए 150 साल से अधिक इंतजार करना पड़ेगा। शोध संस्थान केटो इंस्टिट्यूट ने ग्रीन कार्ड के लिए इंतजार की अवधि के बारे में अपनी गणना के आधार पर यह अनुमान व्यक्त किया है। यह अनुमान अमेरिका के नागरिकता व आव्रजन सेवा विभाग (USCIS) द्वारा हाल ही में जारी आवेदनों की संख्या पर आधारित है
बिज़नेस | Jun 16, 2018, 04:29 PM IST -
भारत ने अमेरिकी बाइक से लेकर बादाम तक पर बढ़ाया शुल्क, डोनाल्ड ट्रंप को दिया ऐसे जवाब
भारत ने अमेरिका से आने वाले 30 उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया है, इनमें 800 सीसी से अधिक इंजन क्षमता की मोटरसाइकल, ताजा सेब और बादाम आदि शामिल हैं। अमेरिका द्वारा भारतीय स्टील और एल्युमीनियम निर्यात पर भारी शुल्क लगाने के फलस्वरूप भारत ने यह पलटवार किया है।
बिज़नेस | Jun 16, 2018, 04:02 PM IST -
सोना खरीदने का मौका हाथ से न जाने देना, WGC ने कहा अगले 30 सालों तक स्वर्ण बाजार का जलवा रहेगा कायम
वैश्विक स्वर्ण बाजार पर काम करने वाले एक निकाय के अनुसार चीन और भारत की अर्थव्यवस्थाओं के विस्तार के साथ सोने में अगले तीन दशक तक चमक तुलनात्मक रूप से बनी रहेगी। चीन के 2048 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने और भारत उससे ठीक पीछे रहने का अनुमान है।
बिज़नेस | Jun 15, 2018, 06:32 PM IST -
तेल आयातक देशों का समूह बनाने के लिए भारत ने चीन से की चर्चा, मोल-भाव क्षमता बढ़ाना है मकसद
तेल उत्पादक देशों के गुट ओपेक द्वारा कच्चे तेल की कीमतों के साथ खिलवाड़ के बीच भारत ने तेल आयातकों का क्लब बनाने की संभावना के बारे में चीन के साथ चर्चा की है।
बिज़नेस | Jun 14, 2018, 02:10 PM IST -
मई में 14 महीने के उच्च स्तर 4.43% पर पहुंची WPI, ईंधन और सब्जियों की महंगाई रही प्रमुख वजह
पेट्रोल-डीजल तथा सब्जियों के दाम बढ़ने से मई महीने में थोक मूल्य आधारित महंगाई दर (WPI) बढ़कर 14 महीने के उच्चतम स्तर 4.43 प्रतिशत पर पहुंच गयी। थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर इस साल अप्रैल महीने में 3.18 प्रतिशत तथा पिछले साल मई महीने में 2.26 प्रतिशत थी।
बिज़नेस | Jun 14, 2018, 01:21 PM IST
-
भारत के पास विकसित देश बनने के लिए है सिर्फ एक दशक का मौका, युवा आबादी का उठा सकता है लाभ
भारत के पास अपनी स्थिति को बदलकर विकसित देशों की कतार में शामिल होने के लिए सिर्फ एक दशक का वक्त है। इसके लिए भारत को शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होगी। अगर वह इस मोर्च पर विफल हुआ तो देश की युवा आबादी का लाभ नुकसान में बदल जाएगा।
बिज़नेस | Jun 13, 2018, 08:40 PM IST -
टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया टिगोर का बज एडिशन, कीमत है इसकी 5.58 लाख रुपए से शुरू
टाटा मोटर्स ने आज अपनी सेडान कार टिगोर का लिमिटेड एडिशन टिगोर बज नाम से लॉन्च किया है। दिल्ली में इसकी शोरूम कीमत 5.58 लाख रुपए से 6.57 लाख रुपए के बीच है।
ऑटो | Jun 13, 2018, 03:00 PM IST -
ट्रंप के आरोप के बाद व्यापार मुद्दों को सुलझाने के लिए व्यापक बातचीत को रजामंद हुआ अमेरिका, भारत से जाएगी टीम
भारत और अमेरिका व्यापार व आर्थिक मोर्चे पर विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए आधिकारिक स्तर की विस्तृत बातचीत करने पर राजी हो गए हैं। यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने भारत पर कुछ अमेरिकी उत्पादों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने का आरोप लगाया था।
बिज़नेस | Jun 13, 2018, 02:38 PM IST -
भारत को अमेरिका से मिलेगा 6 AH-64E Apache हेलीकॉप्टर, सौदे को मिली मंजूरी
अमेरिकी सरकार ने भारत को छह AH-64E Apache हेलीकॉप्टर बेचने के सौदे को मंजूरी दे दी है। यह सौदा 93 करोड़ डॉलर में हुआ है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। समझौते को मंजूरी के लिए अमेरिकी कांग्रेस के पास भेजा गया है, यदि कोई भी अमेरिकी सांसद अनुबंध पर आपत्ति नहीं जताता है तो सौदे को हरी झंडी मिल जाएगी।
बिज़नेस | Jun 13, 2018, 12:48 PM IST -
पेट्रोल-डीजल: 14 दिन बाद कीमतों की कटौती पर लगा ब्रेक, कच्चे तेल में स्थिरता का असर
लगातार 14 दिन तक दाम घटाने के बाद आज बुधवार को तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल के भाव में किसी तरह की कटौती नहीं की गई है। देशभर में पेट्रोल और डीजल का भाव मंगलवार वाले स्तर पर ही है
बिज़नेस | Jun 13, 2018, 12:33 PM IST
-
ट्रंप और किम की मुलाकात से विवाद सुलझा तो भारत को भी होगा इसका फायदा, जानिए कैसे?
दोनो देशों के बीच तनाव की वजह से अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों ने उत्तर कोरिया पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगाए हुए हैं। लेकिन ट्रंप और किम के बीच आज हुई मुलाकात के बाद ऐसी उम्मीद जगी है कि आने वाले समय से में उत्तर कोरिया के ऊपर लगे प्रतिबंधों में ढील आ सकती है, अगर ऐसा हुआ तो इससे भारत को भी बड़ा फायदा मिलने की संभावना है
बिज़नेस | Jun 12, 2018, 11:09 AM IST -
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कुछ अमेरिकी उत्पादों पर 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगा रहा है भारत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत सहित दुनिया की कुछ प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं पर निशाना साधते हुए उन पर अमेरिका को व्यापार में लूटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत कुछ अमेरिकी उत्पादों पर 100% शुल्क वसूल रहा है।
बिज़नेस | Jun 11, 2018, 05:22 PM IST -
देश की गैर-बासमती चावल मिलों का इस माह दौरा कर सकते हैं चीनी अधिकारी
चीनी अधिकारियों का एक दल इस माह के अंत तक देश की कुछ गैर-बासमती चावल मिलों का दौरा कर उनके यहां स्वच्छता मानकों के अनुपालन की जांच कर सकता है। इस दल की रपट के आधार पर चीन इन मिलों का चावल का आयात करने की अनुमति दे सकता है। अभी चीन ने अपने यहां भारत से केवल बासमती चावल के आयात को मंजूरी दी हुई है।
बाजार | Jun 11, 2018, 04:26 PM IST -
साउथ कोरिया और सिंगापुर जैसे देशों में रोबोट खाते जा रहे हैं लोगों की नौकरियां, भारत में अभी कम है खतरा
नियाभर में धीरे-धीरे रोबोट लोगों की नौकरियां खाते जा रहे हैं, कुछेक देश तो ऐसो हो गए हैं जहां पर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कुल वर्क फोर्स का 6-7 प्रतिशत हिस्सा रोबोट ले चुके हैं। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रोबोटिक्स (IFR) के आंकड़ों के मुताबिक दक्षिण कोरिया और सिंगापुर जैसे देशों में मैन्युफैक्चरिंग में सबसे ज्यादा रोबोट काम कर रहे हैं
बिज़नेस | Jun 11, 2018, 03:21 PM IST -
पेट्रोल-डीजल: 68 रुपए के नीचे आया डीजल, लगातार 13 दिन से भाव में कटौती
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए भाव के मुताबिक 13 दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों 1.85 रुपए और डीजल की कीमतों में 1.36 रुपए प्रति लीटर की कटौती हुई है। रविवार को दिल्ली में डीजल के दाम 15 पैसे और पेट्रोल के दाम 20 पैसे कम हुए हैं
बिज़नेस | Jun 11, 2018, 09:01 AM IST
-
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिया सुझाव, 2020 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचाया जाए भारत-चीन व्यापार
भारत से चीन में गैर-बासमती चावल के आयात के करार के साथ राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत में दोनों देशों के बीच व्यापार को 2020 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने के प्रयत्न करने का सुझाव दिया। प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में यहां आए हुए हैं।
बिज़नेस | Jun 10, 2018, 06:57 PM IST -
2 वर्ष में जीडीपी वृद्धि दर 8% के करीब रहने की उम्मीद: CII
उद्योग जगत को अगले दो वर्षों में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर बढ़कर 8 प्रतिशत के करीब रहने की उम्मीद है। भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने अपनी एक ताजा रिपोर्ट में कहा है कि मजबूत सुधार प्रक्रिया और राजकोषीय सूझबूझ ने तेजी की नीव रखी है।
बिज़नेस | Jun 10, 2018, 06:10 PM IST -
लड़ाई-झगड़ों की वजह से देश के हर व्यक्ति को हुआ 40000 रुपए का नुकसान, ऐसे बिगड़ा GDP का गणित
भारतीय अर्थव्यवस्था को क्रय शक्ति क्षमता (PPP) के संदर्भ में हिंसा के कारण पिछले साल 1,190 अरब डॉलर यानी 80 लाख करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है। यह नुकसान प्रति व्यक्ति के हिसाब से करीब 595.40 डॉलर यानी 40 हजार रुपए से अधिक है।
बिज़नेस | Jun 10, 2018, 01:26 PM IST -
चीन और भारत के बीच हुए अहम समझौते : गैर-बासमती चावल भी मंगाएगा चीन, देगा ब्रह्मपुत्र नदी के प्रवाह की जानकारी
भारत और चीन ने रविवार को दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं इनमें से एक बाढ के मौसम में ब्रह्मपुत्र नदी में जल-प्रवाह के स्तर से जुड़़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान का करार है। दूसरा समझौता भारत से गैर-बासमती चावल खरीद पर सहमति का है।
बिज़नेस | Jun 10, 2018, 12:29 PM IST -
Personal Income Tax: स्वीडन में 61% और जापान में 56% आयकर, चीन और अमेरिका में भी भारत से ज्यादा टैक्स
भारत में व्यक्तिगत आय पर अधिकतम 30 प्रतिशत टैक्स वसूला जाता है लेकिन दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां व्यक्तिगत आय पर भारत के मुकाबले बहुत ज्यादा टैक्स चुकाना पड़ता है। एक देश तो ऐसा भी है जहां व्यक्तिगत आय पर भारत में वसूले जाने टैक्स के मुकाबले दोगुना टैक्स लगता है और वह देश है स्वीडन, इस देश में व्यक्तिगत आय पर अधिकतम 61 प्रतिशत टैक्स चुकाना पड़ता है।
बिज़नेस | Jun 10, 2018, 12:17 PM IST