सेबी की तरफ से नोटिस विजय शेखर शर्मा द्वारा प्रमोटर वर्गीकरण मानदंडों का कथित रूप से पालन न करने के बदले मिला है। लंबे समय से पेटीएम की मुसीबत खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है।
पेटीएम ने अपने मनोरंजन टिकटिंग कारोबार को जोमैटो लिमिटेड को बेचने के लिए आखिरी समझौते किए हैं, जिसमें फिल्में, खेल और इवेंट (लाइव परफॉरमेंस) टिकटिंग शामिल हैं।
कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर के लिए, सटीक खुल्ले पैसे ढूंढना कभी-कभी असुविधाजनक हो सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ग्राहकों को एक नया विकल्प दिया है। इससे काफी सहूलियत होगी।
भारतीय रिजर्व बैंक ने मोबाइल भुगतान के संबंध में कहा कि पीएसओ को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ग्राहक के साथ बातचीत के दौरान एन्क्रिप्शन प्रोटोकॉल के साथ प्रमाणित सत्र बरकरार रहे।
सेबी ने कहा कि उल्लंघन बेहद ‘गंभीर’ हैं। उसने कहा, इसलिए आपको भविष्य में सावधान रहने तथा अपने अनुपालन मानकों में सुधार करने की चेतावनी दी जाती है, ताकि भविष्य में ऐसा कुछ दोबारा न हो। ऐसा न करने पर कानून के अनुसार उचित प्रवर्तन कार्रवाई शुरू की जाएगी।
पेटीएम का शेयर 1,955 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुआ था, जो उसके निर्गम मूल्य से नौ प्रतिशत कम था। पेटीएम के शेयर में गिरावट का दौर जारी है। अभी कंपनी का शेयर 465.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम के अलावा, पेटीएम, एसबीआई कार्ड सहित कुछ बैंक भी अपनी तरफ से नए नियम तय करने वाले हैं। पेटीएम पेमेंट्स बैंक 20 जुलाई, 2024 को जीरो बैलेंस राशि वाले और पिछले वर्ष या उससे अधिक समय में कोई लेनदेन न करने वाले निष्क्रिय वॉलेट बंद कर देगा।
डेटा और एनालिटिक्स कंपनी ग्लोबलडेटा के मुताबिक, इस उछाल का श्रेय मोबाइल वॉलेट के व्यापक इस्तेमाल को दिया जा सकता है। भारत में यूपीआई के इस्तेमाल ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई है।
जोमैटो ने कहा है कि वह पेटीएम का मूवी और टिकटिंग बिजनेस खरीदने के लिए बातचीत कर रहा है। कंपनी ने कहा कि इससे वह अपनी गोइंग आउट ऑफरिंग को और विस्तार देना चाहता है।
वन97 कम्युनिकेशंस का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में घाटा बढ़कर 550 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही में पीपीबीएल में 39 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 227 करोड़ रुपये के निवेश को बट्टे खाते में डाला है।
पेटीएम के शेयर में बुधवार को शुरुआती कारोबार में ही अपर सर्किट लग गया। बीएसई पर कंपनी का शेयर 5 फीसदी या 17.10 रुपये बढ़कर 359.55 रुपये पर पहुंच गया।
पेटीएम के लिए परेशानी इसी साल 31 जनवरी को शुरू हुई, जब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अन्य प्रतिबंधों के अलावा अतिरिक्त जमा और टॉप-अप स्वीकार करने और ग्राहक खातों में क्रेडिट लेनदेन करने से प्रतिबंधित कर दिया।
Paytm Q4 results : पेटीएम के शेयर का 52 वीक हाई 998.30 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 310 रुपये है। बुधवार दोपहर बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 22,211.41 करोड़ रुपये पर दिखाई दिया।
शेयर बाजार में लिस्ट होते समय 2021 में डिजिटल भुगतान कंपनी का मूल्यांकन तकरीबन 20 अरब डॉलर था। उसके बाद से शेयरों की कीमतों में लगातार गिरावट आई है।
जानकारों का कहना है कि पेटीएम से कई और बड़े पद पर इस्तीफे होने की खबर आ रही है। यह कंपनी के अंदर सबकुछ ठीक नहीं होने का संकेत दे रहा है।
Paytm Payments Bank के सीईओ सुरिंदर चावला ने 8 अप्रैल को इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने मंगलवार को शेयर मार्केट को यह जानकारी दी।
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने 14 मार्च को कंपनी के यूजर्स के लिए यूपीआई लेनदेन जारी रखने के लिए एसबीआई, एक्सिस बैंक, यस बैंक और एचडीएफसी बैंक के सहयोग से पेटीएम के लिए एक थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर परमिट को मंजूरी दे दी।
पेटीएम फास्टैग को लेकर एनएचएआई ने कुछ समय पहले सलाह दी थी कि टोल प्लाजा पर किसी भी असुविधा को रोकने के लिए पेटीएम फास्टैग यूजर्स को 15 मार्च, 2024 से पहले एक अलग बैंक से एक नया फास्टैग हासिल कर लेना चाहिए।
Paytm को एनपीसीआई की ओर से थर्ड पार्टी ऐप का लाइसेंस दे दिया गया है। इससे 15 मार्च के बाद भी पेटीएम के ऐप से आप लेनदेन कर पाएंगे।
Paytm FASTag 15 मार्च के बाद बंद हो जाएगा। बैलेंस के रिफंड के लिए आपको इसे बंद करने के लिए आवेदन करना है।
लेटेस्ट न्यूज़